फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two hybrid terrorists arrested with weapons at Sopore in Baramulla

दो हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार: सोपोर में सेना-सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, हथियार और गोला-बारूद बरामद

Thu, 13 Nov 2025 10:15 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: राहुल तिवारी Updated Thu, 13 Nov 2025 10:15 PM IST
सार

सोपोर में सेना, सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो हाइब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास पिस्तौल, मैगजीन, कारतूस और हथगोले बरामद हुए। 
 

विज्ञापन
Two hybrid terrorists arrested with weapons at Sopore in Baramulla
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारामुला जिले के सोपोर में दो हाइब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों शब्बीर अहमद नजार निवासी मोहल्ला तौहीद कॉलोनी माजबुग और शब्बीर अहमद मीर निवासी ब्रथ सोपोर हैं। इनके पास से एक पिस्तौल, एक मैगजीन, 20 कारतूस और दो हथगोले समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। 

विज्ञापन


इन दोनों आतंकियों को सेना की 22 आरआर, सीआरपीएफ की 179 बटालियन और पुलिस के संयुक्त नाके पर पकड़ा गया। एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही की सूचना मिलने के बाद नाका लगाया गया था। जांच के दौरान फ्रूट मंडी सोपोर से आहत बाबा क्रॉसिंग की ओर आ रहे दो व्यक्तियों ने पुलिस और सुरक्षाबलों को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


इस संबंध में सोपोर पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर संख्या 253/2025 दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed