फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two hizbul over ground worker arrested in kashmir

हिज्बुल का एक आतंकी और दो ओवर ग्राउंड वर्कर्स गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड बरामद

Fri, 15 Sep 2017 01:45 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 15 Sep 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
two hizbul over ground worker arrested in kashmir

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के एक आतंकी और दो ओवर ग्राउंड वर्कर्स को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


आतंकियों की मूवमेंट की सूचना पर पुलिस, 14 राष्ट्रीय राइफल्स तथा सीआरपीएफ ने गुरेज मोड क्रासिंग के पास संयुक्त नाका लगा रखा था। इस दौरान बांदीपोरा के बोनियार निवासी आतंकी जमीर अहमद खटाना को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक चाइनीज पिस्तौल और आठ गोलियां बरामद की गईं।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा और बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग दो जगह नाके के दौरान तलाशी ली तो दो लोगों के पास से हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

तीनों को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ में पता चला कि तीनों ही आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन से जुड़े हैं जिसमें दो ओवरग्राउंड वर्कर्स है और एक आतंकी जमीर अहमद खटाना है जो कई आतंकी घटनाओं में लिप्त था।

स्कूल-कॉलेज बंद, ट्रेन सेवाएं आज रहेंगी स्थगित
आतंकी अबु इस्माइल के मारे जाने के बाद हिंसा की आशंका में शुक्रवार को श्रीनगर के सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद रखा गया है। इसके साथ ही पांच थाना क्षेत्रों एमआर गंज, सफाकदल, रैनावारी, नौहट्टा और खानयार में पाबंदियां रहेंगी। एहतियातन बनिहाल-बारामुला के बीच ट्रेन सेवा भी स्थगित रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed