फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two feet of snow fell in Patnitop more than three feet in Nathatop

Snowfall: पटनीटॉप में दो फुट और नत्थाटॉप में तीन फुट से अधिक हिमपात, तापमान में भारी गिरावट, जनजीवन प्रभावित

Sat, 24 Jan 2026 12:48 AM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, चिनैनी
संवाद न्यूज एजेंसी, चिनैनी Published by: विकास कुमार Updated Sat, 24 Jan 2026 12:48 AM IST
सार

पटनीटॉप की सड़कों पर बर्फ जम गई है। इस कारण संबंधित एजेंसी द्वारा सुचारू आवाजाही के लिए मशीनों की मदद से सड़कों से बर्फ हटाई जा रही है।

विज्ञापन
Two feet of snow fell in Patnitop more than three feet in Nathatop
पहाड़ों पर हुई दिनभर बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आखिरकार मौसम ने करवट बदल ली और चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। तापमान में गिरावट आने के कारण बाजारों में रौनक कम रही। पटनीटॉप, नत्थाटाॅप समेत सनासर में ताजा हिमपात हुआ। शिवगढ़ धार, देहराटॉप, जुगधार, सियोजधार, लाटी, सुद्धमहादेव, गौरीकुंड व मानतलाई में सफेद चादर बिछ गई। पटनीटॉप में करीब दो फुट बर्फ गिर चुकी है जबकि नत्थाटॉप में तीन फुट से ज्यादा हिमपात हो चुका है।

विज्ञापन


 

सनासर में वीरवार देर रात से बर्फबारी हो रही थी। पता चला है कि दो फुट से ज्यादा बर्फ गिर चुकी है। इससे जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप में पहुंचे सैलानी गदगद हो गए। उन्होंने बर्फ के बीच खूब मस्ती की। इसी तरह कुद में भी बर्फ की मोटी परत जम चुकी है और चिनैनी में भी बारिश के साथ-साथ बर्फ के फाहे गिरे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मशीनों से हटाई जा रही है बर्फ
पटनीटॉप की सड़कों पर बर्फ जम गई है। इस कारण संबंधित एजेंसी द्वारा सुचारू आवाजाही के लिए मशीनों की मदद से सड़कों से बर्फ हटाई जा रही है। हालांकि लगातार बर्फबारी के कारण दिक्कतें आ रही थीं। फिर भी संबंधित कर्मचारियों की ओर से काम जारी रखा गया।

विज्ञापन

चार सैलानियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया
नत्थाटॉप में रात में चार सैलानी पहुंचे थे। शुक्रवार जब सैलानियों ने देखा कि सड़क बर्फ के बीच समा गई है और पैदल चलना मुश्किल हो रहा है तो उन्होंने चिनैनी और कुद पुलिस से संपर्क किया। एसडीपीओ सुखबीर सिंह ने बताया कि नत्थाटॉप में चार सैलानियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed