{"_id":"52ee8d94aaa8170d465ca266ba42e79a","slug":"two-elderly-killed-in-a-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो बुजुर्गों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो बुजुर्गों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/कठुआ
Updated Mon, 18 May 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को जहां आरटीओ कार्यालय के पास हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, वहीं जीएमसी में उपचार के दौरान सड़क हादसे के एक घायल ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से रविवार को एक बुजुर्ग की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तरफ सांझी, कठुआ निवासी 75 वर्षीय संतोष सिंह लखनपुर से कठुआ की तरफ आ रहे थे। इसी बीच आरटीओ कार्यालय के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई। वहीं, सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति ने रविवार को इलाज के दौरान जीएमसी में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने नारायणपुर, निवासी रमेश लाल (45) के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक 8 मई को राजबाग थाना के अंतर्गत मैड़पुर में दो स्कूटरों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन
इस हादसे में नारायणपुर निवासी रमेश लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया। 17 मई को रमेश लाल ने दम तोड़ दिया।