फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two drug smuggling gangs busted in Jammu eight accused arrested

Jammu: जम्मू में नशा तस्करी के दो गिरोह का पर्दाफाश, आठ आरोपी काबू... पंजाब से जुड़ा सप्लाई का नेटवर्क

Mon, 20 Oct 2025 03:06 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 20 Oct 2025 03:06 PM IST
सार

राजीव नगर, बाहु फोर्ट और आरएस पुरा इलाकों में पुलिस ने दबिश देकर करीब पांच सौ ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और नकदी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ पहले भी नशा तस्करी के मामलों में शामिल रह चुके हैं।

विज्ञापन
Two drug smuggling gangs busted in Jammu eight accused arrested
जेल - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

जम्मू पुलिस ने रविवार को दो अलग-अलग कार्रवाई में नशा तस्करी के दो गिरोह का पर्दाफाश कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार महिलाएं शामिल हैं। राजीव नगर, बाहु फोर्ट और आरएस पुरा इलाकों में पुलिस ने दबिश देकर करीब पांच सौ ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और नकदी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ पहले भी नशा तस्करी के मामलों में शामिल रह चुके हैं। पुलिस अब दोनों नेटवर्क की आपसी कड़ियों की जांच कर रही है।

विज्ञापन

बाहु फोर्ट थाने की नरवाल चौकी इंचार्ज की अगुवाई में की गई कार्रवाई में पुलिस ने 330 ग्राम हेरोइन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और करीब 36 हजार रुपये नकद बरामद किए। पुलिस ने विशाल कुमार निवासी राजीव नगर को वेव मॉल के पास से पकड़ा। उसके पास से 275 ग्राम हेरोइन और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह सब रीना निवासी राजीव नगर से लिया था। पुलिस ने रीना के घर पर छापा मारकर 55 ग्राम हेरोइन, एक तराजू और 33,490 रुपये नकद बरामद किए और उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शीतल, पायल और काजल नामक तीन और महिला तस्करों को पकड़ा। इनके पास से 13 ग्राम हेरोइन, दो तराजू और 3,050 रुपये नकद बरामद हुए। आरएस पुरा थाना पुलिस ने चक तालाब क्षेत्र में तीन तस्करों को गिरफ्तार कर 186 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों की पहचान इंदरजीत, विशाल कुमार (दोनों पंजाब के बटाला निवासी) और जगदीश राज निवासी चक तालाब के रूप में हुई है। तीनों लंबे समय से पंजाब से माल मंगवाकर इलाके में नशे का कारोबार फैला रहे थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। इनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed