{"_id":"5fb7f555a7ba7d09ff1264a8","slug":"two-drones-came-from-the-direction-of-pakistan-and-crossed-international-border-in-samba-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांबा सेक्टर के बैनगलाड में दिखे पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ ने फायरिंग कर खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांबा सेक्टर के बैनगलाड में दिखे पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ ने फायरिंग कर खदेड़ा
Fri, 20 Nov 2020 10:26 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, सांबा
संवाद न्यूज एजेंसी, सांबा
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 20 Nov 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
ड्रोन (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के बन टोल प्लाजा में चार आतंकियों के ढेर होने के दूसरे ही दिन शाम सवा सात बजे सांबा सेक्टर के बैनगलाड क्षेत्र में दो पाकिस्तानी ड्रोन दिखाई दिए। चक फकीरा पोस्ट के पास ज्यादा ऊंचाई पर उड़ते ड्रोन की आवाज और लाइट देखने के बाद बीएसएफ के जवानों ने फायरिंग की। 500 मीटर भारतीय क्षेत्र में घुस आया ड्रोन फायरिंग होने पर पाकिस्तान लौट गया।
विज्ञापन
वहीं, ड्रोन नजर आने की घटना के बाद क्षेत्र में तलाशी अभियान भी चलाया गया। सीमा पार पाकिस्तानी रेंजरों की चमन खुर्द पोस्ट पड़ती है। सूत्रों ने बताया कि शाम 7.15 बजे नजर आए ड्रोन काफी ज्यादा ऊंचाई पर उड़ रहे थे। बीएसएफ के जवानों ने फायरिंग कर उन्हें वापस खदेड़ दिया।
विज्ञापन