फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two dead bodies recovered from flood affected area in udhampur

पंचैरी के मलबे से अभी भी मिल रहे शव

Tue, 30 Sep 2014 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचैरी
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचैरी Updated Tue, 30 Sep 2014 11:47 PM IST
विज्ञापन
two dead bodies recovered from flood affected area in udhampur

जेसीबी के सद्दल पहुंचने पर खुदाई का काम शुरू होने के बाद मलबे के नीचे से शवों का मिलना शुरू हो गया है। मंगलवार को दो शव बरामद हुए हैं। एक शव पुरुष और दूसरा किशोरी का है। डाक्टरों की टीम ने मौके पर ही शवों का पोस्टमार्टम किया और उसे परिवार को सौंप दिया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि जेसीबी के मौके पर नहीं पहुंचने के कारण करीब दस दिन से सद्दल में खुदाई का काम बंद पड़ा था। सोमवार को जेसीबी के मौके पर पहुंचने के बाद खुदाई का काम शुरू हुआ और मंगलवार दोपहर करीब एक बजे एसडीआरएफ की टीम को मलबे से दो शव बरामद हुए।
विज्ञापन


उनकी पहचान मुख्तियार सिंह (32) और आशु देवी (15) के रूप में हुई है। शव निकलने की जानकारी मिलने पर दोनों के रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों के पोस्टमार्टम के लिए मौंगरी पीएचसी से डाक्टरों की टीम को मौके पर ही बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम करवाने के बाद दोनों के शव रिश्तेदारों को सौंप दिए गए। शवों का मंगलवार को ही संस्कार भी कर दिया गया। अभी तक मलबे से केवल 15 शव ही बाहर निकले जा सके हैं। अभी भी मलबे में 25 लोगों के दबे होने की आशंका हैं। जेसीबी से खुदाई का काम अभी चलेगा। उम्मीद है अभी कई शव मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed