{"_id":"6538c1eca729e8556e04d114","slug":"two-days-district-archery-championship-held-in-green-field-stadium-gandhinagar-jammu-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकले कमान से तीर: नए अर्जुनों ने साधी मछली की आंख, जम्मू में जिला तीरंदाजी चैंपियनशिप आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकले कमान से तीर: नए अर्जुनों ने साधी मछली की आंख, जम्मू में जिला तीरंदाजी चैंपियनशिप आयोजित
Wed, 25 Oct 2023 01:07 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 25 Oct 2023 01:07 PM IST
सार
जिला तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के तत्वावधान में जम्मू-कश्मीर तीरंदाजी संघ द्वारा किया जा रहा है। दो दिवसीय जिला तीरंदाजी चैंपियनशिप बुधवार को भी चल रही है।
विज्ञापन
जम्मू में जारी तीरंदाजी चैंपियनशिप
- फोटो : संजय कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू में दो दिवसीय जिला तीरंदाजी चैंपियनशिप बुधवार को भी जारी है। चैंपियनशिप का आयोजन जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के तत्वावधान में जम्मू-कश्मीर तीरंदाजी संघ द्वारा किया जा रहा है। मंगलवार को ग्रीन फील्ड स्टेडियम गांधीनगर जम्मू में शुरू हुई प्रतियोगिता में आज के समय के अर्जुन अपने निशानों को साध रहे हैं। आज की प्रतियोगिता के परिणाम शाम को जारी होंगे।
विज्ञापन
इस चैंपियनशिप में मंगलवार को जम्मू, कठुआ, सांबा, राजोरी और उधमपुर जिले के लगभग 120 तीरंदाजों ने भाग लिया। मिनी सब जूनियर वर्ग में लड़कों में जम्मू जिले के परमजोत पहले, कार्तिक दूसरे और अभिनव तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, लड़कियों में मान्या पहले, भव्या दूसरे और एताशा तीसरे स्थान पर रही। सब-जूनियर वर्ग में लड़कों में प्रणव ने पहला, अभिनव ने दूसरा और लयाक ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों में मान्या, भव्या और एताशा पहले तीन स्थानों पर रहीं।
विज्ञापन
यहां देखें VIDEO : जम्मू ने नए अर्जुनों ने साधे निशाने, जिला तीरंदाजी चैंपियनशिप आयोजित
विज्ञापन
जूनियर इंडियन राउंड में लड़कों में प्रणव ने पहला, आकाश ने दूसरा और अभिनव ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों में भव्या ने पहला, मान्या ने दूसरा और एताशा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
सब-जूनियर में जयवर्धन, रीकर्व में सोवेंदना, मिश्रीत गर्ल्स में अंजली विजेता रही। उधमपुर जिले से मिश्रीत ब्वायज में नक्षम, लड़कियों के सब-जूनियर वर्ग में मनप्रीत, सांबा जिले से तक्ष, रिकर्व में अभि, राजोरी जिले से स्तव्य, रियासी से लड़कियों के मिनी सब जूनियर, सब-जूनियर और जूनियर इंडियन राउंड में स्मृति विजेता रही।
मिनी (अंडर-9) वर्ग में लड़कों में सिद्धार्थ पहले, श्रेयांश दूसरे और कीरत तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, लड़कियों में चरणदीप पहले, हेतल दूसरे और शांभवी तीसरे स्थान पर रही। मुख्य अतिथि जम्मू-कश्मीर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष विक्रम सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस मौके पर महासचिव सुनील शर्मा, ग्रीन फील्ड स्टेडियम के प्रबंधक अनिल गुप्ता, अनंत, विकास गुप्ता और अनिल गुप्ता मौजूद रहे।