फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two civilians killed in Pakistani shelling eight Pakistani soldiers killed in retaliation of India

पाकिस्तानी गोलाबारी में दो नागरिकों की मौत, जवाबी कार्रवाई में आठ पाक सैनिक ढेर

Fri, 07 Aug 2020 10:57 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 07 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Two civilians killed in Pakistani shelling eight Pakistani soldiers killed in retaliation of India
सीजफायर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तानी सेना ने उत्तरी कश्मीर से सटी एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों में गोलाबारी की। कुपवाड़ा जिले के नौगाम, तंगधार, करनाह व माछिल सेक्टर के साथ बारामुला जिले के बोनियार सेक्टर में की गई गोलाबारी में दो नागरिक की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के आठ सैनिक मारे गए हैं। 

विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना ने मंडाकोली, पॉकेट कांप्लेक्स और जर्मन कांप्लेक्स इलाके से शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे नौगाम सेक्टर में सेना की मंजिल और एमकेआर पोस्ट को निशाना बनाया। इस दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 15 सिखलाई और 25 मद्रास के जवानों ने गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। इसके बाद सुबह करीब पौने दस बजे पाकिस्तानी सेना ने बोनियार सेक्टर में सेना की जाल और शरारत पोस्ट को निशाना बनाया। इसमें भी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान नेमीरपुर सेक्टर से करनाह की ओर सुबह करीब साढ़े 11 बजे मोर्टार दागे जो रंगवाड़, चौकिबल और विलगाम के इलाके में गिरे। दोपहर करीब 12 बजे तंगधार सेक्टर में फरकियां गली के करीब संघर्ष विराम का उलंघन किया गया। यहां रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया गया। इसमें महिला समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान शमसपोरा के मोहम्मद आरिफ, बागबल्ला कदियान के मोहम्मद याकूब व सैयद रफाकत और रंगवाड़ के जाकिर खान, हमीदा बेगम और नसीर अहमद खान के तौर हुई है। इन सभी को तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालात में महिला समेत दो लोगों को श्रीनगर रेफर किया गया। जहां दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईबी पर भी दागे गोले, शिव मंदिर समेत पांच घरों को नुकसान

अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी कई दिनों से जारी है। वीरवार रात भी लगभग 6 घंटे तक गोलाबारी कर बीएसएफ की चौकी और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। इस दौरान शिव मंदिर समेत चार घरों को नुकसान पहुंचा है। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई से करारा जवाब दिया। 

पाकिस्तान की 25 चिनाब रेंजर्स ने पप्पू चक पोस्ट से साढ़े दस बजे से सुबह साढे़ चार बजे तक गोलाबारी कर बीएसएफ की चांदवा पोस्ट व उसके साथ लगते चक चंगा और छन्न टांडा गांव में गोलाबारी की। इस दौरान चक चंगा के एक शिव मंदिर की दीवार को नुकसान पहुंचा। इससे लोगों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि अब पाकिस्तान पर बड़ा प्रहार करना जरूरी हो गया है। इसी गांव के मुकेश कुमार, बाल कृष्ण, रणबीर कुमार के घर की दीवार को भी नुकसान हुआ है। उधर, छन्न टांडा के प्रकाश चंद के घर की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed