फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two civilian killed in army firing

बडगाम फायरिंग मामले में केंद्र ने मांगी रिपोर्ट

Wed, 05 Nov 2014 09:33 PM IST
Updated Wed, 05 Nov 2014 09:33 PM IST
विज्ञापन
two civilian killed in army firing

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बडगाम फायरिंग मामले में रियासत सरकार से रिपोर्ट मांगी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने घटना के सभी पहलुओं पर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के निर्देश जारी करने के साथ ही इस बात की भी जानकारी मांगी है कि घटना के बाद सरकार की ओर से क्या कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


बीते सोमवार को बडगाम जिले के छत्तरगाम इलाके में सेना के जवानों की फायरिंग में दो युवकों की मौत हो गई थी जबकि दो युवक घायल हो गए थे। सेना की फायरिंग में दो युवकों की मौत के बाद से इलाके में तनाव हो गया था।
विज्ञापन


स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए थे। इसके बाद से श्रीनगर शहर एवं बडगाम में कई इलाकों में लगातार सुरक्षा बलों के खिलाफ प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी मांगी रिपोर्ट

two civilian killed in army firing

श्रीनगर शहर के पांच थाना क्षेत्रों में स्थिति पर नियंत्रण पाने को प्रशासन की ओर से कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लगाईं गई हैं। बुधवार को घटना के खिलाफ अलगाववादी संगठनों द्वारा घाटी भर में दी गई बंद की काल से भी काफी हद तक जनजीवन प्रभावित हुआ।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने बडगाम फायरिंग मामले का संज्ञान लेते हुए रक्षा मंत्रालय और स्थानीय प्रशासन को नोटिस जारी किए हैं। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की ओर से जारी नोटिस में रक्षा मंत्रालय को जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया गया है।

माना जा रहा है रक्षा मंत्रालय और केन्द्र की मामले में खास रुचि लेने के बाद सेना की मुश्किल बढ़ सकती हैं। क्योंकि कुछ दिनों बाद ही घाटी में चुनाव होने हैं ऐसे में केन्द्र किसी भी तरह इस मामले को विरोधियों के हाथ में नहीं देना चाहता।

आयोग ने दिया रक्षा सचिव को नोटिस

two civilian killed in army firing

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सेना की फायरिंग मे दो युवकों की मौत के मामले में रक्षा मंत्रालय के सचिव को नोटिस जारी किया है। दो सप्ताह पहले घाटी के बडगाम जिले में सैनिकों के गोली चलाने के परिणामस्वरूप दो युवकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए थे।

एनएचआरसी ने मंत्रालय के सचिव के अलावा जिले के पुलिस उपाधीक्षक से भी जवाब तलब किया है। आयोग ने सचिव और पुलिस उपाधीक्षक से इस मामले में दो सप्ताह में रिपोर्ट तलब की है।

आयोग के मुताबिक सेना ने इस मामले में दावा किया है कि युवक कार से यात्रा कर रहे थे और यातायात को रोकने के लिए सुरक्षा बलों की ओर से लगाए गए बैरियर पर नहीं रुके। इसके बाद सेना के जवानों ने गोली चला दी, जिसमें दो युवक मारे गए, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed