फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two children died of suffocation due to burning coal stove

जम्मू-कश्मीरः कोयले की अंगीठी जलाकर सो रहा था परिवार, दो बच्चों की दम घुटने से मौत

Sun, 15 Dec 2019 12:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, राजोरी
अमर उजाला ब्यूरो, राजोरी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 15 Dec 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
Two children died of suffocation due to burning coal stove
दम घुटने से मौत - फोटो : self

कोटरंका सब डिवीजन के मरुथी कंथोल गांव में शुक्रवार की रात सर्दियों से बचने के लिए जलाई गई कोयले की अंगीठी एक परिवार के लिए काल बन गई। 

विज्ञापन


दम घुटने से दो बच्चों की मौत हो गई जबकि पति-पत्नी को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। दूसरी तरफ पुलिस ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, खादिम हुसैन पत्नी शमीम अखतर, 10 माह के मासूम बेटे और 13 वर्षीय भतीजी सोबिया अखतर के साथ एक कमरे में सो रहे थे। ठंड से बचने के लिए सोने से पहले उन्होंने कमरे में कोयले वाली अंगीठी सुलगा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह जब वह काफी देर तक वह नहीं उठे तो परिवार के अन्य लोगों ने आवाजें दीं, लेकिन जवाब नहीं मिला। इस पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे में सभी अचेत पड़े हुए थे। चारों को तत्काल कोटरंका के सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। 

पति-पत्नी को अस्पताल में थोड़ी देर बाद होश आया लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उन्हें जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया गया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed