{"_id":"5f04e11026a816930e7f47e8bcc12551","slug":"two-boys-participate-in-asian-games-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन हैंडबाल गेम्स में खेलेंगे जम्मू के दो युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन हैंडबाल गेम्स में खेलेंगे जम्मू के दो युवा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 18 Sep 2014 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के दो खिलाड़ियों का 17वीं एशियन हैंडबाल गेम्स के लिए भारतीय टीम में चयन किया गया है। साउथ कोरिया में आगामी 19 सितंबर से हो रही इस चैंपियनशिप में जम्मू के नितिन कुमार शर्मा और नीरज सिंह भी भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
दोनों खिलाड़ी टैरिटोरियल आर्मी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। नितिन राष्ट्रीय स्तर पहले भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी चंदन सिंह चौहान ने दोनों युवा खिलाड़ियों के चयन पर खुशी जताते हुए कहा कि यह रियासत के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
उन्होंने उम्मीद जताई की कि दोनों खिलाड़ी भारतीय टीम में बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब होंगे। उन्होंने कहा कि रियासत ने हैंडबाल में देश को कई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं। इसमें रंजीत सिंह, बलजिंदर सिंह, अरुण कुमार, संजीव जंबाल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन