फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two arrested with heroine of twenty crore in jammu and kashmir

J&K: बीस करोड़ की हेरोइन समेत 2 लोग गिरफ्तार, पाकिस्तान से लिंक होने का शक

Fri, 14 Jul 2017 09:16 PM IST
विनय सिंह,अमर उजाला/जम्मू
विनय सिंह,अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 14 Jul 2017 09:16 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with heroine of twenty crore in jammu and kashmir
प्रतीकात्मक चित्र

रियासत में बढ़ती नशाखोरी के खिलाफ पुलिस विभाग की ओर से छिड़ी मुहिम में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसओजी और नगरोटा पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर नगरोटा बन प्लाजा के समीप लगाए नाके पर 20 करोड़ की हेरोईन के साथ दो तस्करों को काबू किया है। हेरोईन के पैकेट पर पाकिस्तानी चिह्न अंकित है।

विज्ञापन


यह हेरोईन घाटी के दो युवा अमृतसर लेकर जा रहे थे। मामले में संलिप्त एक युवक आतंकी गतिविधियों में शामिल रह चुका है। नगोराट पुलिस ने मामला दर्ज कर युवकों से पूछताछ कर रही है।मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह नौ बजे स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) और पुलिस की ओर से नगरोटा बन प्लाजा पर नाका लगाया गया।
विज्ञापन


इस दौरान घाटी की ओर से आ रही टैक्सी (जेेके01एसी,8515) को जांच के लिए रोका गया। इस दौरान ड्राइवर के सीट के नीचे एक हेरोईन का पैकेट मिला। पुलिस ने तत्काल चालक नीसार अहमद भट निवासी करेरी पट्टन (बारामुला) और पीरजादा मोमीन निवासी हंदवाड़ा को हिरासत में ले लिया। इसके उपरांत वाहन की जांच गहनता से करने पर कुल 15 किलो हेरोईन बरामद की गई। इसके साथ ही दोनों युवकों के पास से चार मोबाईल भी बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों युवकों से कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि पाकिस्तान से चली यह नशे की खेप घाटी के युवाओं के जरिए अमृतसर पहुंचाया को जानी थी। वहीं दोनों युवकों का पूर्व रिकार्ड खंगाला गया तो एक युवक पूर्व में आतंकी गतिविधियों में सक्रिय भी पाया गया। फिलहाल पुलिस मामले में दोनों से पूछताछ कर और कितने लोग इसमें संलिप्त हैं इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Trending Videos

पाकिस्तान से लिंक होने का है शक

Two arrested with heroine of twenty crore in jammu and kashmir
पत्रकार वार्ता में दी जानकारी - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को नगरोटा इलाके में 15 किलो हेरोईन के मामले में आईजी जम्मू एसडी सिंह जम्वाल ने पत्रकार वार्ता कर मामले में पाकिस्तानी लिंक होने की बात कही। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि यह नशे की खेप घाटी से पंजाब की ओर जा रही थी। इससे प्राप्त होने वाला पैसा सीधे तौर पर घटी में फैली आतंकी जड़ों को मजबूती देने का काम करतीं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से सप्लाई हुई हेरोईन पहले घाटी पहुंची, इसके बाद इसे पंजाब पहुंचाए जाने की योजना थी। पुलिस की ओर से आतंकी मंसबों को विफल किया जाना उन्होंने एक बड़ी सफलता बताई। इसके साथ ही उन्होंने इस नशाखोरी से प्राप्त पैसों के जरिए आतंकियों को मदद मिलने की बात भी कही।

उन्होंने कहा कि दोनों युवकों में से एक युवक आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है। ऐसे में मामला और भी गंभीर हो जाता है। दोनों युवकों ने पूछताछ में कुछ और लोगों के नाम लिए हैं, जिन्हें पुलिस विभाग की ओर से खोजा जा रहा है। फिलहाल पुलिस विभाग पूर्व में काबू नशा तस्करों के जरिए इस खेप तक पहुंचने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed