फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two arrested for selling children orphaned by Corona in Pulwama, NGO's office sealed

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को बेचने के मामले में दो गिरफ्तार, एनजीओ का दफ्तर सील 

Fri, 03 Dec 2021 11:02 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पुलवामा
संवाद न्यूज एजेंसी, पुलवामा Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 03 Dec 2021 11:02 AM IST
सार

जम्मू कश्मीर सरकार के निर्देश के बाद पुलिस ने अवैध तरीके से बच्चों को गोद लेने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को पकड़ा है। इसके अलावा एनजीओ दफ्तर को सील करने के साथ दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं। 
 

विज्ञापन
Two arrested for selling children orphaned by Corona in Pulwama, NGO's office sealed
Jammu Kashmir srinagar - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के चलते अनाथ हुए बच्चों को बेचने और अवैध रूप से गोद लेने के मामले में पुलिस ने पांपोर के दो आरोपियों को वीरवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापा मारकर इस मामले में शामिल एनजीओ के दफ्तर को सील करने के साथ ही आवश्यक दस्तावेज भी जब्त किया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पुलवामा जिले के बाल कल्याण समिति की शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में दो आरोपियों बेमिना निवासी मोहम्मद आमिन राथर व पांपोर निवासी एजाज अहमद डार को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

 

छानबीन में यह भी पता चला कि दोनों आरोपी पांपोर क्षेत्र के संबूरा में एक ट्रस्ट ग्लोबल वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट नाम से चलाते हैं। ट्रस्ट 2020 में बनाया गया। इस पर पुलिस ने ट्रस्ट के कार्यालय में छापा मारकर दस्तावेजों की जांच की। कार्यालयों को सील करने के साथ ही सभी रिकॉर्ड जब्त कर लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने मामले की जांच के दिए हैं आदेश
मामला संज्ञान में आने पर सरकार ने जम्मू और कश्मीर दोनों संभाग के लिए तथ्य अन्वेषण समिति का गठन कर सभी जिलों में अनाथों की जानकारी जुटाने के भी निर्देश दिए हैं। कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को बेचने और अवैध गोद लेने की खबर ऑनलाइन जारी होने पर समेकित बाल सुरक्षा योजना (आईसीपीएस) की मिशन डायरेक्टर शबनम कामिली ने इसका संज्ञान लिया।

 

उन्होंने सभी बाल कल्याण समिति को कोरोना से अनाथ हुए बच्चों से व्यक्तिगत रूप से मिलने को कहा जो पहले से विभाग की ओर से चिह्नित हैं। इन बच्चों का पूरा ब्योरा केंद्र सरकार के ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराने के साथ ही आईसीपीएस निदेशालय को उपलब्ध कराने को कहा। समाज कल्याण विभाग की सचिव शीतल नंदा ने भी आईजी कश्मीर से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed