{"_id":"6140ee708ebc3eb4da7766b6","slug":"two-arrested-for-attacking-police-party-reasi-news-jmu243647540","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पार्टी पर हमला करने के मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पार्टी पर हमला करने के मामले में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। चसाना में पुलिस पार्टी पर 31 अगस्त को हमला कर हिस्ट्री शीटर एवं पूर्व सरपंच को छुड़वा ले जाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही अन्य संदिग्ध लोगों की तलाश जारी है। गिरफ्तार लोगों की पहचान नायाब सरपंच मकसूद हुसैन शाह निवासी शेरगढ़ी और भरत सिंह निवासी थलकोट के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलफ अंडर सेक्शन 341, 353, 382, 147, 149, 336, 504, 506, 224, 225, 120बी और तीन एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनों आरोपियों पर पहले भी कई धाराओं के तहत केस दर्ज थे, जिन में वह नामजद थे। 31 अगस्त को भी इन आरोपियों ने हिस्ट्री शीटर एवं पूर्व सरपंच प्रेम सिंह को पुलिस स्टेशन से छूड़वा कर ले जाने में अहम भूमिका निभाई थी। पुलिस ने प्रेम सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया था। बाद में उस को छुड़वाने में लोगों की भीड़ को एकत्र की गई। नायाब सरपंच मकसूद हुसेन शाह पर एसडीपीओ माहौर को फोन व व्हट्सएप मैसेज कर धमकी देने का आरोप है।
एसएसपी शैलेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस ने हिस्ट्री शीटर के खिलाफ जिले में अभियान चला रखा है। इसके तहत कई आरोपी पकड़े गए है। चसाना में भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी है। लेकिन प्रेम सिंह ने लोगों को बरगला कर अपने आप को निर्दोष साबित करने की कोशिश की। एसएसपी ने चसाना व माहौर के लोगों से अपील की है कि वह किसी की बातों में न आएं और पुलिस को कार्रवाई करने दें। बिना बजह से किसी को तंग नहीं किया जाएगा।