{"_id":"60e35c718ebc3edbd008d1ba","slug":"two-arrest-in-jammu-jammu-city-news-jmu238848823","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी फुटेज से पकड़े चोरी के दो आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी फुटेज से पकड़े चोरी के दो आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। पुलिस ने चोरी के दो मामलों मे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों चोरी की बात को कबूल कर लिया है। एक आरोपी के पास से लाखों रुपये के सोने चांदी के गहने बरामद किए गए।
जानीपुर पुलिस को 22 जून को बबली देवी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके घर से लाखों रुपये के गहने चोरी हो गए हैं। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से एक संदिग्ध अमरजीत को दबोचा। पूछताछ में उसने चोरी करना कबूल कर लिया। यह भी बताया कि वह पांच और चोरियों को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सोने की 6 चूड़ियां, 11 अंगूठियां, 10 झुमके, 2 सोने की चेन, दो टाप्स, तीन गोल्ड सेट, एक गोल्ड पैंडेेट, एक मंगलसूत्र, एक सोने का ब्रेसेलट, दो सोने के टीके, 6 चांदी की पायल बरामद की हैं।
दूसरे मामले में झज्जर कोटली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार जोगिंदर नाम के व्यक्ति ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी कि एयरटेल टावर में चोरी हुई है। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का खंगाला तो शक के आधार पर करण सिंह निवासी रियासी को पकड़ा। पूछताछ में उसने चोरी बात मान ली। चोरी का सामान आरोपी से बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
35 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार
जम्मू। पीरमिट्ठा पुलिस ने चरस की तस्करी में एक आरोपी को पकड़ा है। उसके पास से 35 ग्राम चरस बरामद की गई है। आरोपी रोहित ईसाई कॉलोनी जम्मू का रहने वाला है। जो कार में जा रहा था। उसको पुलिस ने रोका तो भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे काबू कर लिया। तलाशी में उसके पास से नशा बरामद हुआ।