{"_id":"8c487d97cf71bad667b9a60727043ebd","slug":"two-alternative-routes-project-stayed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब पूरे होगें दो वैकल्पिक मार्गों के लटके प्रोजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब पूरे होगें दो वैकल्पिक मार्गों के लटके प्रोजेक्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 25 Oct 2014 01:48 PM IST
विज्ञापन
बारिश होते ही हाईवे पर उधमपुर-पत्नीटाप, रामबन नाशरी तथा बटोत-किश्तवाड़ मार्गों पर पस्सियों के गिरने से यात्रियों को दिक्कतों से गुजरना पड़ता है। जाम से वाहनों के रफ्तार पर भी ब्रेक लग जाता है। कुछ दिनों के लिए मार्ग को बंद भी करना पड़ता है।
विज्ञापन
इन समस्याओं को दूर करने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा वैकल्पिक मार्ग के प्रोजेक्ट बनाए गए थे। इनमें जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाला खलैनी (डोडा) से लेकर चिनैनी वैकल्पिक मार्ग और उधमपुर से चिनैनी फोरलेन-वे प्रोजेक्ट शामिल है, जो अभी तक अधर में है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ने वाले खलैनी से सुद्धमहादेव (चिनैनी) वैकल्पिक मार्ग का वर्षों पहले हवाई सर्वेक्षण करवाया गया था। तकरीबन 80 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के बीच साढ़े तीन किलोमीटर टनल भी तैयार करना है।
विज्ञापन
उधमपुर-चिनैनी तीस किमी लंबे वैकल्पिक मार्ग का केवल 16 किमी का सर्वेक्षण कराया गया। इस प्रोजेक्ट को वर्ष 2009-10 में तैयार कर मंजूरी के लिए भिजवाया गया था। लोकनिर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर अब्दुल हमीद शेख ने कहा कि खलैनी-सुद्धमहादेव महत्वपूर्ण मार्ग है।
इस प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार को भेजा गया है। रोड को डबल लेन में पूरा करने का लक्ष्य है। इसमें लगभग 350 करोड़ की लागत आएगी। दूसरी ओर, उधमपुर चिनैनी फोरलेन-वे का प्रोजेक्ट के बारे में अभी कुछ स्पष्ट कहना मुश्किल है, क्योंकि हाईवे का चौड़ीकरण हो रहा है।