{"_id":"5f607b4f8ebc3e61f71531d0","slug":"two-al-bader-terrorists-arrested-from-awantipora-six-lakhs-rupees-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: अवंतीपोरा से गिरफ्तार किए गए अल-बदेर के दो आतंकी, छह लाख रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: अवंतीपोरा से गिरफ्तार किए गए अल-बदेर के दो आतंकी, छह लाख रुपये बरामद
Tue, 15 Sep 2020 02:05 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 15 Sep 2020 02:05 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा इलाके से अल बदेर संगठन के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। मीडिया से बातचीत करते हुए पुलिस ने बताया कि उन्हें आतंकियों के बारे में विशेष इनपुट मिला था।
विज्ञापन
इसी के आधार पर अवंतीपोरा पुलिस और सुरक्षाबलों ने कार्रवाई की और स्कूटी पर सवार होकर शोपियां से ख्रीऊ जाते समय रास्ते में ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिसकर्मी ने उनकी पहचान अवंतीपोरा के गाडीखाल निवासी रईस-उल-हसन और डडसारा निवासी मुस्ताक अहमद मीर के रूप में की है।
विज्ञापन
उनके कब्जे से अल बदेर संगठन से संबंधित कई सामग्रियां बरामद की गईं हैं। पुलिस को उनके पास से छह लाख रुपये भी मिले हैं, जिनका उपयोग अल-बदेर संगठन के आतंकवादियों के वित्तपोषण के लिए किया जाना था।
विज्ञापन
जिस स्कूटी पर सवार होकर दोनों जा रहे थे, उसे भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। ख्रीऊ पुलिस स्टेशन में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।