{"_id":"d965f9643bf8bdd3ced04d1bf465fe94","slug":"two-accused-elope-from-police-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने से दो आरोपी फरार, घरवालों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने से दो आरोपी फरार, घरवालों ने किया हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Tue, 17 Mar 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराजगंज पुलिस थाने से दो आरोपियों के फरार होने के बाद मुंशी समेत चार पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि, एक आरोपी पंपोश कालोनी श्रीनगर निवासी तारिक अहमद के घरवाले संदिग्ध परिस्थितियों में उसके गायब होने का पुलिस पर आरोप लगा रहे हैं। इस मामले में उन्होंने सोमवार को प्रेस कालोनी में प्रदर्शन किया, जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं।
विज्ञापन
एसडीपीओ महाराजगंज एजाज अहमद ने बताया कि कुलगाम खुड़वानी का मोहम्मद रमजान शेख और पंपोश कालोनी श्रीनगर का तारिक अहमद दोनों महाराजगंज पुलिस थाने से 14 और 15 मार्च की रात को फरार हो गए हैं। उनके खिलाफ आरपीसी की धारा 224 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों पर पहले से ही आरपीसी की धारा 457 और 380 के तहत भी मामला दर्ज है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दोनों के फरार होने के मामले में थाने के मुंशी समेत चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। प्रदर्शन के दौरान तारिक अहमद की पत्नी परवीना अख्तर ने बताया कि उसके पति को घर से पुलिस ने एक घटना के बारे में पूछताछ करने के लिए एक फरवरी को उठाया लिया था। पुलिस ने कहा था कि पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
परवीना के अनुसार पिछले एक महीने से वह थाने के चक्कर काट रही हैं, लेकिन हर बार कल छोड़ने का भरोसा देकर लौटा दिया जाता रहा। तारिक के भाई फिरोज अहमद के अनुसार रिहाई के लिए उन्होंने कोर्ट से बेल भी लाई, लेकिन थाने के मुंशी ने एसएचओ नहीं होने होने की बात कहकर दो दिन बाद आने की बात कही। तीसरे दिन जब वह थाने पहुंचे तो एसएचओ ने आश्वासन दिया कि उसे शाम 4 बजे रिहा किया जाएगा।
इसके बाद वह तारिक से मिले भी थे। फिरोज ने बताया कि इसके बाद रविवार (15 मार्च) को उनके पास जैनाकदल पुलिस चौकी से फोन आया और बताया गया कि तारिक कस्टडी से फरार हो गया है। इस फोन काल के तुरंत बाद सादे कपड़ों में एक पुलिस कर्मी उनके घर पहुंचा। उसने तारिक के फरार होने के खबर बताते हुए उसके साले (शौकत अहमद मलिक) से कागज पर हस्ताक्षर करने को कहा।
कागज पर लिखा गया था कि पुलिस ने तारिक को परिवार के हवाले कर दिया है। शौकत के इंकार करने पर पुलिस वाले ने उसे धमकाया भी। परिवार के सदस्यों का आरोप है कि पुलिस मामले को रफादफा करने के लिए दबाव बना रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इसके एवज में रुपये और जमीन देने का भी लालच दिया।