{"_id":"5b900afe867a55013270e3f8","slug":"twenty-thousands-jawans-deployed-in-jammu-kashmir-for-panchayat-election-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: अमरनाथ यात्रा के बाद अब 20,000 सुरक्षाबलों को मिला अतिरिक्त भार, अब संभालेंगे यह मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: अमरनाथ यात्रा के बाद अब 20,000 सुरक्षाबलों को मिला अतिरिक्त भार, अब संभालेंगे यह मोर्चा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में आतंकियों और अलगाववादियों की धमकियों के बीच पंचायत और निकाय चुनाव की सुरक्षा पुख्ता करने पर मंथन शुरू हो गया है। एक तरफ राज्यपाल ने जहां पुलिस और अन्य एजेंसियों से मिलकर सुरक्षा की रणनीति पर काम शुरू किया है। दूसरी तरफ श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर बाहर से आए सुरक्षा बल भी चुनाव की तैयारियां में जुट गए हैं।
यात्रा के लिए केंद्र से 80 कंपनियां आई थीं। सूत्रों का कहना है कि अमरनाथ यात्रा के खत्म होने के बाद इन कंपनियों को वापस नहीं भेजा गया है। इन्हें रोक लिया गया है। जिनको चुनाव की सुरक्षा में लगाया जाएगा। बताया जा रहा है कि अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए 20 हजार सुरक्षाकर्मी केंद्र से बुलाए गए थे। उक्त सुरक्षा बल और राज्य पुलिस मिलकर सुरक्षा व्यवस्था को संभालेंगी।
सूत्रों का यह भी कहना है कि कश्मीर के अति संवेदनशील इलाकों में इन कर्मियों की धीरे-धीरे तैनाती शुरू कर दी गई है। ताकि चुनाव के वक्त सुरक्षा पुख्ता करने में कोई परेशानी न हो। आतंकियों ने पिछले चुनाव में भी माहौल खराब किया था। अनंतनाग सीट पर लोकसभा के उप चुनाव के दौरान भी हिंसा हुई थी। इसे देखते हुए भारी संख्या में सुरक्षा बलों को चुनाव में लगाया जाएगा। ताकि चुनाव के वक्त कोई खलल न पड़ सके।