{"_id":"640b97d542ff4f449f0f8f94","slug":"tulip-garden-jammu-news-c-10-jam1008-65507-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: उन्नीस मार्च से पर्यटकों के लिए खुलेगा ट्यूलिप गार्डन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: उन्नीस मार्च से पर्यटकों के लिए खुलेगा ट्यूलिप गार्डन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। विश्व प्रसिद्ध डल झील के किनारे स्थित एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन को 19 मार्च से लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। शुक्रवार को फ्लोरीकल्चर विभाग के निदेशक फारूक अहमद राथर ने कहा कि इस साल ट्यूलिप की 68 किस्में लगाई गई हैं। इसके अलावा भी अन्य फूलों की कई किस्में लगाई गई हैं। निदेशक ने कहा कि यहां घूमने आने वाले लोगों के लिए सभी सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। रेन शेल्टर भी पर्याप्त हैं, ताकि जब मौसम खराब हो तो बारिश से लोग बच सकें। पिछले साल यहां रिकॉर्ड 3.60 लाख के करीब पर्यटक आए थे। उम्मीद है कि इस साल इससे अधिक पर्यटक आएंगे।
कश्मीर में मौसम-ए-बहार की आमद होती है तो चारों ओर सबसे पहले बादाम और चेरी के रंग बिरंगे फूल खिलते हैं, जो कि एक अद्भुत नजारा पेश करते हैं। श्रीनगर के रैनावारी इलाके में हरी पर्वत के दामन में स्थित 300 कनाल भूमि पर फैले बादामबाड़ी बाग में करीब 1000 से अधिक बादाम के पेड़ हैं। इन पर सफेद और गुलाबी फूल एक अलग ही नजारा पेश करते हैं, जिन्हे देखने के लिए हजारों पर्यटक और स्थानीय लोग यहां पहुंचते हैं। इस बाग को शुक्रवार को लोगों के लिए औपचारिक रूप से खोल दिया गया।