फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tt championship in jammu

टीटी में जैश के नाम दोहरे खिताब, सबको पछाड़ा

Thu, 06 Nov 2014 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 06 Nov 2014 12:37 AM IST
विज्ञापन
tt championship in jammu

एमए स्टेडियम के इंडोर कक्ष में हुई 36वीं जम्मू जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप में जैश सिंह ने पुरुष और यूथ बॉयज वर्ग में दोहरे खिताब हासिल किए। इसके अलावा अन्य वर्गों में विजेता खिलाड़ियों ने सामने वालों को आगे आने का कोई मौका नहीं दिया और जीत दर्ज की।

विज्ञापन


बुधवार को खेले गए पुरुष वर्ग के खिताबी मुकाबले में जैश सिंह ने अपने जीत अभियान को जारी रखते हुए कांटे की टक्कर में संदीप को 3-2 से पछाड़कर ट्राफी अपने नाम की। हालांकि पहले दो सेट में संदीप ने 11-8, 11-9 से जीत दर्ज कर 2-0 से बढ़त हासिल की, लेकिन अगले तीन सेटों में वापसी करते हुए जैश सिंह ने लगातार तीन सेटों में विरोधी टीम के खिलाड़ी को शिकस्त देकर जीत अपनी झोली में डाली।
विज्ञापन


इसके अलावा जैश सिंह ने यूथ बॉयज वर्ग के खिताबी मुकाबले में ऋत्विक गुप्ता को लगातार तीन सीधे सेटों बढ़त हासिल कर विरोधी टीम को पराजित कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। कैडेट बॉयज में सुद्धक्षण और हनुमंत शर्मा के बीच कड़ा संघर्ष हुआ। दोनों ही खिलाड़ियों ने आखिर तक जोरदार खेल दिखाया, लेकिन अंत में सुद्धक्षण ने 3-2 से जीत दर्ज कर ट्राफी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कियों के कैडेट वर्ग में मेघना जैन ने एकनूर कौर को 3-1 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। सब जूनियर बॉयज वर्ग में मंदीप सिंह ने ऋत्विक गुप्ता को कांटे की टक्कर में 3-2 से जीत दर्ज कर खिताब हासिल किया। लड़कियों के वर्ग के खिताबी मुकाबले में जाह्नवी ने श्रेया को सीधे सेटों में दो के मुकाबले तीन सेट से पराजित कर जीत दर्ज की। जूनियर बॉयज वर्ग में ऋत्विक गुप्ता ने मंदीप सिंह को कांटे की टक्कर में दो के मुकाबले तीन सेट से शिकस्त देकर जीत दर्ज की।


जूनियर गर्ल्स वर्ग में जाह्नवी ने श्रेया को संघर्षपूर्ण मुकाबले में दो के  मुकाबले में तीन सेट से पराजित किया। महिला वर्ग में सुरभि चाड़क ने जाह्नवी को दो के मुकाबले तीन सेट जीत कर और वेटरन वर्ग में संजय गुप्ता ने जीत राज कलसीs को लगातार तीन सेट जीत कर मात दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed