फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   truck hit bike

Jammu News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक चालक रौंदा

विज्ञापन
truck hit bike
दोमाना। कानाचक पुलिस थाना के अंतर्गत धुमी में एक तेज रफ्तार ट्रक बाइक चालक को रौंदा। सोमवार रात साढ़े आठ बजे के करीब ट्रक जेके 02 सीजे 0725 जम्मू से अखनूर की ओर जा रहा था। वहीं मोटर साइकिल पीबी 07 एआर 0516 भी ट्रक के आगे चल रहा था। इस दौरान मोटरसाईकिल चालक के आगे स्पीड ब्रेकर आया और वह तेज रफ्तार मोटर साइकिल को निरंत्रण नहीं कर पाया। और मोटर साइकिल सहित गिर गया। इसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रक जब तक ब्रेक लगता तब तक ट्रक मोटर साइकिल चालक पर चढ़ गया। जिससे मोटर साइकिल चालक की दोनो टांगे कट गई। जिससे बाइक चालक व्यक्ति भूरी तरह से घायल हो गया। इसके बाद आसपास के लोगो ने पुलिस और एंबुलेंस को फोन कर बुलाया। पुलिस तो पहुंच गई लेकिन एंबुलेंस एक घंटे के बाद पहुंची। और घायल को जीएमसी जम्मू पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और शव के पोस्टमार्टम के लिए शव को जीएमसी के शवगृह में रखवा दिया। ट्रक चालक की पहचान सागर सिंह पुत्र जोगा सिंह निवासी गुरदास पुर पंजाब के रूप में हुई। वहीं मृतक व्यक्ति की पहचान रोहित कुमार निवासी बिहार के रूप में हुई। पुलिस ने ट्रक ऑफ मोटरसाईकिल जब्त कर ट्रक चालक को हिरासत में लिया है। और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed