{"_id":"66527bea31dd13e9f9098f64","slug":"truck-driver-dead-in-accident-jammu-news-c-10-jam1006-367990-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: टिपर पलटने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: टिपर पलटने से चालक की मौत
विज्ञापन
जम्मू। शहर के बठिंडी इलाके में टिपर पलटने से वाहन चालक की मौत हो गई। चालक की पहचान वसीम अकरम पुत्र अब्दुल गनी निवासी चौवादी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मोड़ काटते समय चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा, जिसके कारण वाहन पलट गया। इसमें चालक को गंभीर रूप से चोटें आईं। इसके बाद उसे उपचार के लिए जीएमसी लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ब्यूरो
-- --
सिद्दड़ा तवी पुल पर बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
जम्मू। सिद्दड़ा तवी पुल पर शुक्रवार देर रात सड़क हादसा हुआ। इसमें बाइक सवार को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। उसकी पहचान सुनील कुमार (32) निवासी किश्तवाड़ के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने बस चालक नजीर अहमद को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार बाइक सवार सुनील कुमार सिद्दड़ा तवी पुल से नगरोटा की तरफ जा रहा था। इस बीच पीछे से आर रही बस ने बाइक को टक्कर मारी दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार उछल कर सड़क पर गिरा। इसके बाद उसे उपचार के लिए जीएमसी लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। ब्यूरो