{"_id":"5f1521030aeffc4bdd7e953c","slug":"trooper-allegedly-committed-suicide-by-shooting-self-with-his-service-rifle-in-panthchowk-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः श्रीनगर के पंथचौक में सैन्यकर्मी ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः श्रीनगर के पंथचौक में सैन्यकर्मी ने सर्विस राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या
Mon, 20 Jul 2020 10:13 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 20 Jul 2020 10:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र पंथा चौक में सीआरपीएफ के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली सिर में लगने से जवान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार जवान विश्वजीत दत्ता सीआरपीएफ की 29 बटालियन में तैनात में था। सोमवार सुबह बाथरूम में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। साथी जवान जब मौके पर पहुंचे तो कांस्टेबल विश्वजीत खून से लथपथ नीचे गिरा हुआ था। उसे तुरंत नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया। गोली सिर में लगी थी।
विज्ञापन
एक सप्ताह में तीसरी घटना
बता दें, इस सप्ताह सर्विस राइफल से गोली चलने के तीन मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले अपनी सर्विस राइफल से एक सेना के जवान की मौत हो चुकी है, जबकि एक सीआरपीएफ का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन