फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   trikuta nagar, medical camp

Jammu News: डॉक्टरी परामर्श के साथ निशुल्क टेस्ट का लाभ उठाया

विज्ञापन
trikuta nagar, medical camp
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। डीएस इंटरप्राइजेज, 2/3 एक्सटेंशन, अपोजिट साईं पैलेस त्रिकुटा नगर में रविवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। डॉक्टरी परामर्श के साथ लोगों के निशुल्क टेस्ट किए गए। अमर उजाला और माधवबाग मल्टीडिसिप्लिनरी कार्डियक केयर क्लीनिक के संयुक्त तत्वावधान में लगाए शिविर में लोगों को कुछ महंगे टेस्ट पर छूट का भी लाभ दिया गया। साथ ही विभिन्न रोगों से बचाव के लिए जागरूक किया गया। शिविर में विभिन्न वर्गों के लोगों ने पहुंचकर जांच करवाई।

ईसीजी, बॉडी मास इंडेक्स, हार्ट रेट, पेट का घेर, ब्लड प्रेशर, एसपीओ 2, ऊंचाई-वजन की निशुल्क जांच हुई। इसके साथ एचबीए 1 सी, टोटल कोलेस्ट्रॉल, हीमोग्लोबिन, ट्राइग्लिसराइड्स, सीरम क्रिएटिनिन, एलडीएल, बीयुएन, एसजीओटी वीएलडीएल, एसजीपीटी, सीरम कैलशियम, टीएसएच जैसे परीक्षण में दरों में छूट का लाभ दिया गया। डॉ. रमण मन्हास ने बताया कि पिछले 17 वर्षों से माधवबाग आहार, विहार, विचार, व्यायाम, औषधि और पंचकर्म के पंचसूत्र का पालन कर मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापे और हृदय रोग के बारे में जागरूक करने के साथ उपचार दे रहा है। दस से अधिक राज्यों में 350 क्लीनिक व दो अस्पतालों के साथ हेल्थ नेटवर्क है जहां दस लाख से अधिक मरीजों का इलाज किया जा चुका है। कई लोगों को परामर्श मिलने के बाद स्ट्रेस टेस्ट के लिए बुकिंग की गई। स्वास्थ्य जांच में कुछ लोगों का रक्तचाप बढ़ा मिला, जिन्हें उचित परामर्श दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed