फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   trikuta nagar, lack of water

Jammu News: त्रिकुटा नगर में पेयजल संकट...टेंडर के 2 माह बाद भी काम शुरू नहीं

विज्ञापन
trikuta nagar, lack of water
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। त्रिकुटा नगर में प्रीतनगर में ट्यूबवेल का काम दो माह से अटका हुआ है। इसके टेंडर फरवरी माह में हुए थे। काम मार्च में शुरू होना था। अप्रैल में लोगों को पेयजल सुविधा मिलनी थी। टेंडर समय पर हुए मगर काम शुरू नहीं हो पाया। इससे लोग पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इसके लिए जलशक्ति विभाग की अंडरग्राउंड वाटर विंग जिम्मेदार है। काम शुरू न होने पर शर्त के हिसाब से दूसरे ठेकेदार को काम आवंटित होना था। साथ काम में आ रही बाधाओं को भी दूर करना था। टेंडर करवाने के बाद कोई काम नहीं हुआ। इस कारण इलाके में अब गर्मी बढ़ने पर पेयजल किल्लत गहरा गई है। अब हेल्थ एंड सेनिटेशन कमेटी के चेयरमैन अरुण खन्ना ने इलाके का दौरा कर जलशक्ति विभाग को काम शुरू करवाने के निर्देश दिए थे। वहीं, पार्षद ज्योति देवी भी मसले को जलशक्ति विभाग के समक्ष रख चुकी हैं।
इन मोहल्लों में परेशानी...सेक्टर एक और चार में पेयजल किल्लत चल रही है। टैंकर से पानी की आपूर्ति हो रही है। खूब बाली गली में भी ऐसे ही हालात हैं। वहीं, प्रीतनगर में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है।
विज्ञापन


पार्षदों को बताई थी समस्या : गणेश नागर
गणेश नागर और जितेंद्र शर्मा ने कहा कि काम आरंभ नहीं होने के लिए ठेकेदार और जलशक्ति विभाग जिम्मेदार है। पार्षदों को समस्या बताई गई थी। इसके बाद अब जाकर काम करवाने पर सहमति बनी है। काम पहले ही हो जाना चाहिए था। इससे लोगों को गर्मी में पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़ना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मसला हाउस में रखा जाएगा
पानी की किल्लत के लिए जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया गया, मगर अभी तक समस्या हल नहीं हुई है। हर बार गर्मी में पेयजल किल्लत गहराती है। अभी तक स्थायी हल नहीं हो पाया है। मसला हाउस में रखा जाएगा।

-ज्योति देवी, पार्षद, वार्ड नंबर 15

दो दिन में काम शुरू करवा देंगे
मसले को हल कर दिया गया है। अब आने वाले दो दिन के अंदर काम शुरू हो जाएगा। ठेकेदार को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। लोगों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। पहले काम आवंटित होने के बाद काम शुरू नहीं हो पाया है।
- संदीप डोगरा, एक्सईएन, अंडर ग्राउंड वाटर विंग जलशक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed