फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Tributes paid to Major Somnath Sharma who was the first recipient of Param Vir Chakra

भारतीय सेना का वह जवान जिसने मात्र 24 वर्ष की उम्र में पस्त कर दिए थे दुश्मनों के हौसले

Fri, 03 Nov 2017 07:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Fri, 03 Nov 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to Major Somnath Sharma who was the first recipient of Param Vir Chakra
- फोटो : AMAR UJALA

भारत-पाक संघर्ष 1947 में दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाले भारत माता के वीर सपूत मेजर सोमनाथ शर्मा को आज बडगाम में श्रद्धांजलि दी गई। मेजर सोमनाथ शर्मा को मरणोंपरान्त उनकी वीरता के लिए परमवीर चक्र से नवाजा गया। बता दें कि वह परमवीर चक्र पाने वाले देश के प्रथम व्यक्ति थे।

विज्ञापन


मेजर सोमनाथ शर्मा भारतीय सेना की कुमाऊं रेजिमेंट की चौथी बटालियन की डेल्टा कंपनी के कमांडर थे। परम वीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा का जन्म 31 जनवरी 1923 को कांगड़ा जिले में हुआ था। मेजर शर्मा मात्र 24 साल की उम्र में तीन नवंबर को 1947 को पाकिस्तानी घुसपैठियों से लड़ते हुए शहीद हो गए  थे। 

विज्ञापन


जेब में रखी गीता से हुई शव की पहचान
युद्ध के दौरान जब एक साथी जवान की बंदूक में गोली भरने में मदद कर रहे थे उसी दौरान एक मोर्टार का गोला आकर गिरा। विस्फोट में उनका शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। मेजर शर्मा सदैव अपनी पैंट की जेब में भगवत गीता रखते थे। जेब में रखी गीता और उनकी बंदूक के खोल से उनके शव की पहचान की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed