फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Tribute paid to martyr Lance Naik Nishan Singh in encounter

कोकरनाग ऑपरेशन: मुठभेड़ में शहीद लांस नायक निशान सिंह को दी श्रद्धांजलि,आतंकियों की तलाश जारी 

Mon, 18 Apr 2022 12:17 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 18 Apr 2022 12:17 AM IST
सार

बादामीबाग कैंट में आयोजित समारोह में सर्वोच्च बलिदान को किया गया याद। रातभर चली मुठभेड़ में अंधेरे का फायदा उठा आतंकी चकमा देकर भाग निकलने में रहे कामयाब। 

विज्ञापन
Tribute paid to martyr Lance Naik Nishan Singh in encounter
कोकरनाग में शहीद को श्रद्धांजलि देते सैन्य कर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

जिले के कोकरनाग इलाके के वाटनार में शनिवार को हुई मुठभेड़ में शहीद लांस नायक निशान सिंह को रविवार को श्रद्धांजलि दी गई। हरियाणा के सिरसा जिले के भाउदीन गांव निवासी निशान के पार्थिव शरीर को पूरे सैन्य सम्मान के साथ पैतृक गांव भेज दिया गया।

विज्ञापन

इस बीच रातभर चली मुठभेड़ में घिरे आतंकी अंधेरे का फायदा उठाते हुए चकमा देकर फरार हो गए। ज्ञात हो कि शनिवार को हुई मुठभेड़ में निशान शहीद हो गए थे, जबकि तीन आतंकियों को सुरक्षा बलों ने घेर रखा था। 

विज्ञापन

बादामीबाग कैंट में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में चिनार कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडेय व अन्य कमांडरों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कहा गया कि उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया है। दुख की इस घड़ी में सेना के साथ ही पूरा देश उनके परिवार के साथ खड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह एक बहादुर जवान थे। 2013 में वे सेना में शामिल हुए थे। परिवार में पत्नी है। ज्ञात हो कि आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया तभी छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

इसमें निशान के सीने पर गोली लग गई। उन्हें तत्काल श्रीनगर के सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत लाया घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed