फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Tribute paid to CRPF soldiers martyred in Pulwama terror attack

Jammu News: पुलवामा आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
Tribute paid to CRPF soldiers martyred in Pulwama terror attack
पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को नमन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पुलवामा आतंकी हमले की पांचवीं बरसी पर बलिदान हुए शहीदों को बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमों में राजनीतिक दलों, सामाजिक और अन्य संगठनों ने याद किया। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों की शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा। इस हमले में देश के लिए 40 जांबाजों ने शहादत दी थी।
सीआरपीएफ की 76वीं बटालियन की ओर से जम्मू में करवाए गए एक कार्यक्रम में पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। बटालियन के कमांडेंट टीएच खान सहित अन्य अधिकारियों ने वीरों को नमन किया। बताया गया कि इस हमले 76वीं बटालियन सीआरपीएफ जम्मू के पांच बहादुर सैनिक शहीद हुए थे। इसमें नसीर अहमद, जयमल सिंह, रोहताश लांबा, सुखजिंदर और तिलक राज शामिल थे।
विज्ञापन

फ्रीडम फाइटर्स् मेमोरियल एसोसिएशन (एफएफएमए) की ओर से शहीदों की याद में महेशपुरा चौक में मोमबत्ती की रोशनी में पुष्पांजलि अर्पित की गई। शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन कर श्रद्घांजलि अर्पित की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव महाजन ने कहा कि पाकिस्तान घातक आतंकवादियों को पालने वाला देश बन गया है। आरसी पुरी (उपाध्यक्ष) ने कहा कि हमारे जवान पाकिस्तान द्वारा आतंकवादी गतिविधियों का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। इस अवसर पर वेद गंडोत्रा, करनैल चंद, प्रीतम शर्मा, निर्मल किशोर, केएल. वर्मा, प्रभात कपाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान का पुतला फूंका
शिवसेना (यूबीटी) जम्मू-कश्मीर ईकाई की ओर से बुधवार को लोअर रूप नगर में पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ आतंकवाद को पनाह दे रहे पाकिस्तान के पुतले को आग के हवाले किया। प्रदेशाध्यक्ष मनीष साहनी ने कहा कि पीओके को भारत का हिस्सा बनाकर ही भारतीय जवानों की शहादत को सच्ची श्रद्धांजलि दी जाएगी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष संजीव कोहली, बलवंत सिंह, राज सिंह, मंगू राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed