फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Tribute paid to brave soldier Gaykar Sandeep Pandurang in wreath-laying ceremony

अंतिम विदाई: पुष्पांजलि के साथ नम आंखें, गायकर संदीप पांडुरंग को सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि

Fri, 23 May 2025 01:21 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 23 May 2025 01:21 PM IST
सार

भारतीय सेना के चीफ ऑफ स्टाफ ने पुष्पांजलि समारोह में बलिदानी सिपाही गायकर संदीप पांडुरंग को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी।

विज्ञापन
Tribute paid to brave soldier Gaykar Sandeep Pandurang in wreath-laying ceremony
बलिदानी गायकर संदीप पांडुरंग - फोटो : @prodefencejammu

विस्तार

बलिदानी जवान गायकर संदीप पांडुरंग (निवासी आहिल्यानगर, महाराष्ट्र) 17 राष्ट्रीय राइफल्स के घातक बटालियन से थे। इसी बटालियन के दो अन्य घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर उधमपुर सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घातक बटालियन विशेष प्रशिक्षण व आतंकवाद विरोधी अभियानों में कौशल और बहादुरी के लिए जानी जाती है। इसे विशेष रूप से पहाड़ी और जंगली इलाकों में ऑपरेशन के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। 

विज्ञापन

Tribute paid to brave soldier Gaykar Sandeep Pandurang in wreath-laying ceremony
बलिदानी गायकर संदीप पांडुरंग - फोटो : @prodefencejammu

जम्मू के किश्तवाड़ जिले के सिंहपोरा-छात्रू के घने जंगलों में सुरक्षाचलों और आतंकवादियों के बीच वीरवार सुबह भीषण मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में सेना का एक जवान बलिदान हो गया, जबकि अन्य दो घायल हैं। किसी आतंकी के मारे जाने की पुष्टि नहीं हुई है। सेना के अनुसार, ऑपरेशन त्राशी जारी है बलिदानी संदीप। ग्रत और तीन से चार आतंकियों को घेर रखा है। घिरे आतंकियों में पाकिस्तानी आतंकी कमांडर सैफुल्ला बलूची भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Tribute paid to brave soldier Gaykar Sandeep Pandurang in wreath-laying ceremony
बलिदानी गायकर संदीप पांडुरंग - फोटो : @prodefencejammu

इन पर हेलिकॉप्टर और डोन से नजर रखी जा रही है। यह ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू संभाग में आतंकियों से पहली बड़ी मुठभेड़ है। सूत्रों के अनुसार, सेना और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर शरी और मंडाल डोक के घने जंगल में तलाशी अभियान (ऑपरेशन त्राशी) शुरू किया। घेरा सख्त होता देख सोन्नार नाले के पास छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में दोनों तरफ से भारी गोलाबारी शुरू हो गई। देर रात तक आतंकियों को घेरे जाने की सूचना है।

विज्ञापन

Tribute paid to brave soldier Gaykar Sandeep Pandurang in wreath-laying ceremony
बलिदानी गायकर संदीप पांडुरंग - फोटो : @prodefencejammu

ऑपरेशन सिंदूर के बाद की कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर के बाद घाटी के पुलवामा व शोपियां में दो ऑपरेशन चलाकर छह आतंकियों को ढेर किया गया था। इसके बाद जम्मू संभाग में यह पहली बड़ी मुठभेड़ है। छात्रू का जंगल बेहद घना है। ऐसे में सुरक्षाबलों के सामने बड़ी चुनौती आतंकियों को ट्रैक करने की भी है।

Tribute paid to brave soldier Gaykar Sandeep Pandurang in wreath-laying ceremony
बलिदानी गायकर संदीप पांडुरंग - फोटो : @prodefencejammu

12 अप्रैल को छात्र के नावदगाम में तीन आतंकी मार गिराए थे इसी साल 12 अप्रैल को छात्रू के नायदगाम में हुई मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गाए थे। चार भागने में सफल रहे थे। तब से चल रहे तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को सिंहपोरा इलाके के जंगल में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। संभावना है कि घिरे आतंकियों में उस समय भागने में सफल रहे आतंकी शामिल हैं।

यह खबर भी पढ़ें: J&K Encounter: किश्तवाड़ में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, एक जवान बलिदान, कुछ सैनिक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed