{"_id":"6307dd3b67bf0368003fd9da","slug":"tribute-jammu-city-news-jmu266684565","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरी पंडितों ने सुनील भट को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीरी पंडितों ने सुनील भट को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शोपियां में आतंकियों की गोली का शिकार हुए कश्मीरी पंडित सुनील भट के 10वें पर वीरवार को जम्मू स्थित मुट्ठी घाट में कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। वहीं, सुरक्षा के चलते ऑल माइग्रेंट डिस्प्लेस्ड इंप्लाइज एसोसिएशन ने शोपियां चलो आह्वान को स्थगित कर दिया है।
वीरवार सुबह कश्मीरी पंडित समुदाय के लोग मुट्ठी घाट पर एकत्रित हुए और प्रार्थना सभा आयोजित कर सुनील भट को श्रद्धांजलि दी गई। ऑल माइग्रेंट डिस्प्लेस्ड इंप्लाइज एसोसिएशन के सदस्य योगेश पंडिता ने कहा कि सुरक्षा के चलते शोपियां नहीं जाने का फैसला लिया है। जम्मू में ही शोक सभा आयोजित कर सुनील भट को श्रद्धांजिल देकर सरकार से न्याय की मांग की गई है। सनद रहे कि 16 अगस्त को शोपियां में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित सुनील कुमार भट की हत्या कर दी थी। इसी घटना में उनका भाई भी घायल हुआ था।
मुट्ठी घाट पर आयोजित कार्यक्रम में समुदाय के काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया था। एसोसिएशन के सदस्य अमित ने कहा कि कश्मीरी पंडित पीड़ित परिवार के दुख में शामिल है। कश्मीरी पंडित समुदाय हमेशा हिंसा का शिकार होता रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक कश्मीर पूरी तरह आतंक मुक्त नहीं होता तक तक कश्मीरी पंडित वहां पर सुरक्षित नहीं हैं। शोपियां में हुई घटना ने कश्मीरी पंडितों के डर को ओर बढ़ा दिया है। आतंकी और कुछ ताकतें नहीं चाहती हैं कि घाटी में कश्मीरी पंडित दोबारा बसें।