फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tribute

शहीदों की शहदत पर लगेंगे हर वर्ष मेले, वतन में मिटने वालों का यही निशां होगा...

विज्ञापन
tribute
जम्मू। पुलिस स्मरणोत्सव दिवस पर वीरवार को जम्मू सूबे में शहीदी दिवस मनाया गया। इस दौरान पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों के शहीदों को को श्रद्धांजलि अर्पित कर बलिदान को याद किया। पुलिस की ओर से जम्मू के रेलवे स्टेशन पुलिस मेमोरियल और गुलशन ग्राउंड में कार्यक्रम हुए। सीआरपीएफ के बनतालाब ग्रुप सेंटर में भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं, रात को पुलिस मेमोरियल पर शहीदों की याद में मोमबत्तियां जलाई गईं। इस मौके पर शहीद पुलिस कर्मियों के परिजन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वीरवार को सुबह सबसे पहले जम्मू के रेलवे स्टेशन स्थित पुलिस मेमोरियल स्थल पर एडीजीपी मुकेश सिंह, एसएसपी चंदन कोहली समेत अन्य अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद गुलशन ग्राउंड में कार्यक्रम हुआ। गत वर्ष बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, एसएसबी, एनसीबी और एनडीआरएफ के 377 कर्मी शहीद हुए हैं। एडीजीपी ने कहा कि प्रदेश पुलिस अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा और तमाम चुनौतियों के बावजूद राष्ट्र और समाज की सेवा कर रही है। पुलिस की ओर से रक्तदान शिविर भी लगाया गया, जिसमें पुलिस 65 सीनियर अफसरों और वालंटियर ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

उधर, सीआरपीएफ के ग्रुप सेंटर बनतालाब में कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर आईजी पीएस रनपिस, डीआईजी भानु प्रताप समेत कई अफसरों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सनद रहे कि 1959 में लद्दाख में चीनी सैनिकों से लड़ते हुए 10 सीआरपीएफ कर्मी शहीद हो गए थे, तभी से उनकी याद में पुलिस दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed