फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Tribal hostels will be modernize in every district of Jammu-Kashmir, students will get better facilities

जम्मू-कश्मीर के हर जिले में जनजातीय छात्रावास होंगे आधुनिक, छात्रों को मिलेगी बेहतर सुविधा

Wed, 21 Apr 2021 04:15 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 21 Apr 2021 04:15 PM IST
सार

छात्रावास में रहने वाले छात्रों के लिए कौशल विकास पाठ्यक्रम चलेगा।

विज्ञापन
Tribal hostels will be modernize in every district of Jammu-Kashmir, students will get better facilities
कंप्यूटर - फोटो : pexels.com

विस्तार

जनजातीय समुदाय के छात्रों को बेहतर सुविधा और प्रतिस्पर्धी मंच प्रदान करने के उद्देश्य से जम्मू-कश्मीर जनजातीय कार्य विभाग सभी जिलों में अपने छात्रावासों का आधुनिकीकरण करेगा। समयबद्ध आधुनिकीरण के लिए एक रोडमैप भी तैयार किया है। इस बुनियादी ढांचे के उन्नयन, सीसीटीवी, बेहतर खानपान, तकनीकी हस्तक्षेप, प्रबंधन सुधार और विकेंद्रीकृत कामकाज शामिल हैं।

विज्ञापन


इन छात्रावासों में सभी छात्रों के लिए कौशल विकास पाठ्यक्रम अनिवार्य होगा। इसके लिए जम्मू-कश्मीर कौशल विकास मिशन और जनजातीय कार्य विभाग के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेगा। जनजातीय मामलों के विभाग के सचिव और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मिशन यूथ डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी ने मंगलवार को विभाग के इस महत्वाकांक्षी रोडमैप को जारी किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि छात्रावासों के आधुनिकीकरण की योजना का उद्देश्य छात्रावासों में सर्वोत्तम शैक्षिक सुविधाएं प्रदान करना है। योजना के तहत प्रत्येक छात्रावास में कैरियर परामर्श केंद्र (सीसीसी) भी होगा, जो हर माह 4-5 इंटरेक्टिव सत्र आयोजित करेगा, जिसमें विशेषज्ञ बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा और उद्यमी से संबंधत जागरूक करेगा। विभाग पुस्तकों और पत्रिकाओं, संदर्भों और दस्तावेजों के ऑफलाइन और ऑनलाइन भंडार के साथ मानक और डिजिटल पुस्तकालय भी स्थापित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कश्मीर डिवकॉम: घाटी में लॉकडाउन की नहीं कोई आवश्यकता, इस वजह से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले


वहीं मौजूदा ट्यूशन प्रणाली को ऑनलाइन कक्षाओं से बदल दिया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक छात्रावास में स्मार्ट क्लासरूम स्थापित किए जाएंगे। जम्मू और श्रीनगर में एक-एक अत्याधुनिक स्टूडियो बनाए जाएगा। छात्रावास में छात्रों की नियमित स्वास्थ्य जांच होगी और सभी को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-सेहत के लिए नामांकन किया जाएगा, जिसके तहत पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर प्रदान किया जाएगा।

छात्रों को मिलेगा टैबलेट, कंप्यूटर
स्कूली बैग के बोझ को कम करने के लिए बच्चों को टैबलेट कंप्यूटर प्रदान किए जाएंगे। वहीं कक्षा छठी से नौवीं तक के जम्मू-कश्मीर बोर्ड के सिलेबस को डिजिटल किया जाएगा। विभाग ऑडियो-विजुअल व्याख्यान भी तैयार करेगा, ताकि शिक्षा को सुलभ और आसान बनाया जाए। इन सभी सुविधाओं को चालू शैक्षिक वर्ष में ही उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed