फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   TRF terrorist Zahoor Ahmad arrested who suspected to killings of three BJP workers in Kulgam Jammu and Kashmir Police

सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, दो आतंकी गिरफ्तार, कुलगाम में की थी भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या

Sat, 13 Feb 2021 08:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 13 Feb 2021 08:53 AM IST
विज्ञापन
TRF terrorist Zahoor Ahmad arrested who suspected to killings of three BJP workers in Kulgam Jammu and Kashmir Police
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कुलगाम जिले में पिछले साल भारतीय जनता पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या करने वाले टीआरएफ (द रेसिस्टेंस फोर्स) के आतंकवादी जहूर अहमद राथर व एक अन्य आतंकी को गिरफ्तार किया है। आतंकियों को जम्मू संभाग के सांबा जिले से गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि पुलिस की एक टीम ने 12 और 13 फरवरी की रात को सांबा जिले से टीआरएफ के आतंकवादी जहूर अहमद राथर उर्फ साहिल उर्फ खालिद व एक अन्य आतंकी  को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि टीआरएफ लश्कर-ए-तैयबा का ही संगठन है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः कश्मीर के तीन भाजपा नेताओं का हत्यारा गिरफ्तार, जानिए कौन था मास्टरमाइंड, बेहद खतरनाक थे उसके इरादे
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर पुलिस के अधिकारी ने कहा कि राथर पिछले साल कुलगाम में तीन भाजपा कार्यकर्ताओं और दक्षिण कश्मीर जिले के फुर्रा में एक पुलिसकर्मी की हत्या में शामिल था। कुलगाम के वाईके पोरा इलाके में पिछले साल 29 अक्तूबर को तीन भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, फ़िदा हुसैन , उमेर रशीद और उमर रमजान की हत्या कर दी गई थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जहूर अहमद जम्मू क्षेत्र के सांबा जिले में छिपा हुआ था। उसे अनंतनाग पुलिस ने विशिष्ट सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी से एक सप्ताह पहले पुलिस ने लश्कर-ए-मुस्तफा कमांडर हिदायतुल्लाह मलिक को जम्मू के कुंजवानी से गिरफ्तार किया था।


जहूर दक्षिण कश्मीर का रहने वाला है और पाकिस्तान से आने वाले हथियारों को लेने के लिए सांबा गया था। अनंतनाग और सांबा पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान बाड़ी ब्राह्मना इलाके में स्थित एक घर से उसे गिरफ्तार किया गया, यह घर उसने किराये पर लिया था।

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि जहूर ने 2004 में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में प्रशिक्षण लिया था और पांच विदेशी आतंकियों के साथ भारत में घुस आया था। उसने 2006 में आत्मसमर्पण कर दिया था लेकिन पिछले साल वह फिर से आतंकवाद के रास्ते पर आ गया और टीआरएफ में शामिल हो गया। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दहशतगर्द से पूछताछ की जा रही है और उसके खुलासे के बाद कुछ और गिरफ्तारियां एवं बरामदगी हो सकती है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed