फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tremors felt in jammu and kashmir

कश्मीर घाटी सहित कई इलाकों में भूकंप के झटके

Mon, 10 Aug 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 10 Aug 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
tremors felt in jammu and kashmir

उत्तर भारत में सोमवार को आए भूकंप के झटके जम्मू-कश्मीर में भी महसूस किए गए। कश्मीर घाटी में इसका ज्यादा असर रहा। तेज झटकों से लोग सहम गए। हालांकि, जानी नुकसान की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


राज्य के कई इलाकों के सिसमिक जोन में होने के कारण भूकंप की आशंका लगातार बनी रहती है। रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर सहित घाटी के अन्य हिस्सों में दोपहर करीब तीन बजकर 35 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन


यह झटके 40 सेकेंड तक रहे। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 रिकॉर्ड की गई। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान की हिंदूकुश पहाड़ियों में था। जम्मू में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजोरी में करीब 3:38 बजे तेज बारिश के बीच भूकंप के झटके महसूस किए गए। स्थानीय पुलिस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार जिले के पहाड़ी इलाके  बुद्धल, थन्नामंडी, दरहाल और कोटरंका में भी भूकंप के हलके झटके आए।

उधमपुर, किश्तवाड़ और डोडा में आए झटके से लोग सहम गए। चिनैनी में 3 बजकर 37 मिनट पर भूकंप का झटका लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed