फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tree plantation

लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल स्मारक पर किया पौधरोपण

विज्ञापन
tree plantation
पोयाल गांब में पूर्व विधायक व अन्य पौधे लगाते हुए।
सांबा। सामाजिक संस्था सोशल क्लब के सदस्यों ने शनिवार को लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल स्मारक स्थल के आसपास पौधरोपण अभियान चलाया। इस मौके पर एडीसी सूरम चंद शर्मा मुख्यातिथि थे। पर्यावरण दिवस पर युवाओं ने स्मारक स्थल पर सफाई की। उसके बाद मुख्यातिथि व थाना प्रभारी सुधीर सडोत्रा सहित क्लब के सदस्यों ने पौधा लगाया। क्लब के अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने निवेदन किया कि इस दिन सभी लोगों को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए ताकि ग्लोबल वार्मिंग से बचा जा सके। इस मौके पर रंजू गुप्ता, अजय सिंह, शिव राम, बिंदु निमाना, फ़क़ीर चंद व राजन गुप्ता आदि भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस पर बीएसएफ ने किया पौधरोपण
सांबा। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर 173 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल ने महानिरीक्षक एनएस जमवाल की देखरेख में सीमा पर तथा वाहिनी मुख्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सीमा तथा मुख्यालय में तैनात जवानों व अधिकारीगणों ने पौधे लगाए। एनएस जमवाल ने बताया कि पेड़ इस धरती का अभिन्न हिस्सा हैं। इसके बिना पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं है। इसके कारण अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि धरती पर मौजूद हर इंसान को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए ताकि पृथ्वी का वातावरण स्वच्छ रहे और पृथ्वी पर मौजूद हर जीव को प्रचुर मात्रा में ऑक्सीजन मिल सके। कार्यक्रम के दौरान हरिलाल उप महानिरीक्षक तथा 173 वीं वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र सिंह राठौर व कई अधिकारीगण मौजूद थे।
विज्ञापन

बीएसएफ ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
परगवाल। पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए मनाया जाने वाला विश्व पर्यावरण दिवस शनिवार को पौधे लगाकर मनाया गया। इसी कड़ी में सीमा सुरक्षा बल की 92वीं वाहिनी ने अखनूर में एक कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें बल के अधिकारियों और जवानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कोराना को देखते हुए सरकार की तरफ से जारी निर्देश पर कार्यक्रम में विशेष ध्यान रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमांडेंट संजय चौहान की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी ने मिलजुल कर पौधे लगाए। करीब 1510 पौधे अखनूर समेत दूसरी अग्रिम चौकियों में लगाए गए, जिसमें पीपल आंवला, बरगद, आम, अर्जुन और जामुन के पौधे थे। कमांडेंट ने बताया कि पेड़ हमें केवल छाया लकड़ी फल या ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि के बॉर्डर पर रक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए वह हमारा अभिन्न अंग बन चुके हैं। हम सबको मिलकर इस पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। दूसरी तरफ परगवाल में भी सीमा सुरक्षा बल की अग्रिम चौकियों पर भी पौधे लगाए जाने की सूचना है।
विद्यार्थियों ने लगाए 800 पौधे
विजयपुर। कोरोना को देखते हुए बीबीएन हायर सेकेंडरी स्कूल गुढ़ा मोड की प्रधानाचार्य संध्या भारती की देखरेख में विद्यार्थियों ने शनिवार को लगभग आठ सौ पौधे लगाए। इसकी जानकारी प्रधानाचार्य ने दी। कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी बच्चों को पहले ही बताया गया था कि पांच जून को अपने घरों में पौधे लगाएं ताकि पर्यावरण बचाया जा सके। इस दौरान विश्व पर्यावरण दिवस पर घरों और खेतों में पौधे लगाए और कहा कि पर्यावरण असंतुलन एक विश्वव्यापी गंभीर समस्या बनती जा रही है। कैसी विडंबना है कि आज पर्यावरण शुद्ध है, मगर हर चेहरे पर मास्क लगा है। संध्या भारती ने लोगों से अपील की है कि पौधे लगाएं और जीवन बचाएं। संवाद
पूर्व विधायक ने पौधे लगाने शुरू किए
अरनिया। पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा ने क्षेत्र के गांव पोयाल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाने का कार्य शुरू किया। इसमें बीडीसी अध्यक्ष कुलदीप राज व भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्थानीय कार्यकर्ता भारत भूषण सैनी की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में अलग-अलग स्थानों पर करीब सौ पौधे लगाए गए।
पूर्व विधायक ने कहा कि पर्यावरण को कायम करने में पेड़ पौधों की अहम भूमिका होती है। इसीलिए आज विश्व पर्यावरण दिवस हमने आज पहले दिन यहां पर करीब सौ पौधे लगाए हैं। पूरे बिश्नाह विधान सभा क्षेत्र में दस हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। क्षेत्र के सभी गांवों में पौधे लगा कर पूरा किया जाएगा। इस मौके पर पार्षद एमएल राव, सुरेश सैनी व अन्य कई लोग मौजूद रहे।
सीआरपीएफ ने पर्यावरण दिवस पर लगाए पौधे
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के समैलपुर में सीआरपीएफ की 38 वीं वाहिनी की ओर से शनिवार को पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर वाहिनी के कमांडिंग अधिकारी धीरेंद्र वर्मा की उपस्थिति में विश्व पर्यावरण दिवस पर बटालियन मुख्यालय में पौध रोपण अभियान चलाया गया। पर्यावरण की रक्षा के लिए सकारात्मक गतिविधियों को अपनाने के लिए जागरूक किया। बटालियन के अधिकारियों एवं कर्मियों ने 100 पौधे लगाए। साथ ही शिविर परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। दीपक मेहरा, देवेंद्र सिंह, सेकेंड इन कमांड ऑफिसर हरजी लाल वैरावा, डिप्टी कमांडेंट, संजय मोहंती, डिप्टी कमांडेंट डॉ. राहुल मालपोत्रा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और अन्य कर्मी मौजूद थे।

ग्रामीणों को लीची के पौधे वितरित किए
हार्टीकल्चर विभाग ने ग्रामीणों को किया जागरूक
आरएस पुरा। गांव बडियाल ब्राह्मणा में विश्व पर्यावरण दिवस पर हार्टीकल्चर विभाग की तरफ से ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ फलदार पौधे वितरित किए गए। हार्टीकल्चर विभाग के निदेशक राम सेवक मुख्य अतिथि व चीफ हार्टीकल्चर अधिकारी सर्वजीत सिंह विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद थे। निदेशक ने कहा कि पौधे लगाए जाने से बेहतर वातावरण मिलता है। फलदार व मेडिसन प्लांट लगाए जाने पर किसानों सहित अन्य लोग भी आय का साधन बना सकते हैं। इस दौरान ग्रामीणों को हार्टीकल्चर विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी मुहैया कराए जाने के साथ लीची सहित अन्य पौधे पंचायत परिसर में लगाए जाने के साथ ग्रामीणों को एक हजार पौधों का वितरण किया गया। इस दौरान पंचायत के अन्य प्रतिनिधियों सहित कई ग्रामीण भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed