फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   14.15 lakh saplings to be planted in 1802 hectares in Jammu division

पौधरोपण अभियान: जम्मू संभाग में 1802 हेक्टेयर में लगाए जाएंगे 14.15 लाख पौधे

Sat, 24 Jul 2021 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sat, 24 Jul 2021 01:57 AM IST
सार

वन विभाग के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंधी तौर-तरीकों की समीक्षा की। बताया गया कि वन विभाग, सामाजिक वानिकी, वन्य जीवन संरक्षण और जल संरक्षण विभागों की विंग के साथ मिलकर पौधरोपण अभियान चलाएगा।

विज्ञापन
14.15 lakh saplings to be planted in 1802 hectares in Jammu division
पौधरोपण - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

विस्तार

जम्मू और कश्मीर संभाग में हरियाली बढ़ाने के लिए पौधरोपण पर जोर दिया गया है। वन विभाग अपने साथ जुड़े अन्य विभागों से समन्वय मजबूत बनाकर पौधरोपण करेगा। मानसून के दौरान जम्मू संभाग में 1802 हेक्टेयर क्षेत्र में 14.15 लाख और कश्मीर में सर्दी के मौसम में 1192 हेक्टेयर क्षेत्र में 10.35 लाख पौधे लगाने की योजना बनाई है।

विज्ञापन


ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी के साथ सामान्य भूमि, राज्य भूमि और पंचायत भूमि पर पौधे लगाए जाएंगे। अधिकारियों को इस अभियान में शामिल होने के साथ जिला, ब्लॉक और पंचायत स्तर पर पीआरआई के माध्यम से लोगों को जागरूक करने की सलाह दी गई है। डीडीसी और बीडीसी भी अपने अधिकार क्षेत्र में पौधरोपण अभियान में सक्रिय भाग लेंगे।
विज्ञापन


सामाजिक वानिकी विभाग ने कृषि वानिकी कार्यक्रम के तहत इच्छुक किसानों और आम लोगों को विभिन्न पौधों को रियायती दरों पर उपलब्ध करवाने की योजना बनाई है। ग्राम पंचायत पौधरोपण समितियों (वीपीपीसी) द्वारा अपने संबंधित पंचायतों के अधिकार क्षेत्र के भीतर पौधे लगाने जोर दिया जाएगा। चारा, ईंधन और छोटी लकड़ी जैसे लाभ पंचायतों को मुफ्त मिलेंगे और अंतिम कटाई के बाद प्राप्त होने वाला 75 फीसदी राजस्व वीपीपीसी के खाते में जमा किया जाएगा। आयुक्त सचिव ने जंबू-जू में चल रहे निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed