फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tree plantation

लोगों की बेहतरी के लिए पर्यावरण संरक्षण करें

विज्ञापन
tree plantation
पौधारोपण करते हुए चकित्सा टीम।
अखनूर। पर्यावरण दिवस पर बीडीसी अध्यक्ष किरण पवार ने गांव गंधारवा आरोग्य वेदांती आश्रम में पौधे लगाए, और पर्यावरण बचाने के लिए लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर सोशल फॉरेस्ट्री के क्षेत्रीय निदेशक महेंद्र गुप्ता और डीएफओ ईताशी शर्मा ने विचार व सोशल फॉरेस्ट्री के कार्यक्रम जो लोगों की बेहतरी के लिए पर्यावरण को और बेहतर बनाने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

बीडीसी अध्यक्ष ने कहा कि पर्यावरण के प्रति हर नागरिक को इस बारे में जागरूक होना चाहिए, तभी प्रत्येक व्यक्ति सांस प्रॉब्लम से परेशान है। प्रकृति का बढ़ता तापमान और बारिश का कम और ज्यादा होना कभी बाढ़ आना, कभी बरसात न होना, यह सारा श्रेय इको सिस्टम पर निर्भर करता है। क्षेत्रीय निदेशक महेंद्र गुप्ता ने कहा कि हमें चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं और पर्यावरण को बचाएं। प्रत्येक स्कूल में और सार्वजनिक स्थानों पर वीरान जगह पर पौधे लगाने का कार्यक्रम है, जितने भी पंच सरपंच हैं वह आगे आकर पौधे लगाने की अभियान में योगदान दें।
विज्ञापन

विभिन्न क्षेत्रों में लगाए पौधे
सांबा। विश्व पर्यावरण दिवस पर रविवार को पौधरोपण अभियान चलाया गया। कस्बे की सामाजिक संस्था सांबा सोशल क्लब के सदस्यों ने स्वर्ग धाम में पौधरोपण कर लोगों से निवेदन किया कि आज के दिन कम से कम अपने आसपास एक पौधा अवश्य लगाएं। ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगलों की अंधाधुंध कटाई व पौधरोपण कम संख्या में होने के कारण ही हम 50 डिग्री तापमान में रहने के लिए बाध्य हैं। उन्होंने वन अधिकारी राजिंदर सिंह का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने हमें हर समय पौधे उपलब्ध कराए हैं। इस मौके पर कमल कुमार, बिंदु निमाना, अजय सिंह, फकीर चंद, राकेश अत्री, तिलराज, तारचंद आदि मौजूद थे। वहीं घगवाल में भाजपा नेत्री गीता भगत की देखरेख में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसमें उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि अपने जन्मदिवस पर एक पौधा जरूर लगाएं व उसकी परवरिश भी करें।
स्वास्थ्य विभाग किया पौधरोपण
अरनिया। विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यू टाईप पीएचसी पिंड़ी चाड़का में पौधरोपण किया गया। इसमें जोनल अधिकारी सहित स्टाफ ने भी योगदान दिया।
पिंडी चाड़का जोनल अधिकारी डॉक्टर रोहित कुमार ने कहा कि रविवार को पर्यावरण को हरा भरा व स्वच्छ रखने के लिए छायादार पौधे लगाए गए। इस दौरान लगभग पांच-पांच पौधे लगाए गए। जो आने वाले समय में पर्यावरण को हरा भरा व स्वच्छ रखने में अहम योगदान देंगे। लोगों से कहा कि सभी लोग इस दिवस पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं, ताकि आप भी इसमें अहम भूमिका में शामिल हो सकें। संवाद
जीडीसी ने पर्यावरण दिवस मनाया
ज्यौड़ियां। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज ने रविवार को पर्यावरण दिवस पर जूम बैठक के जरिये एनएसएस इकाई के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। प्राचार्य प्रोफेसर कुलदीप राज शर्मा ने पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के लिए पारिस्थितिकी के संरक्षण पर जोर दिया।
उन्होंने वैश्विक स्तर पर बढ़ते पर्यावरणीय मुद्दों जैसे समुद्री प्रदूषण, वायु प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन पर भी चिंता जताई। प्रो. नसीब भगत ने परिचयात्मक नोट प्रस्तुत किया। डॉ. एचसी दत्त, वनस्पति विज्ञान विभाग, जम्मू विश्वविधालय पर्यावरण विशेषज्ञ के तौर पर संसाधन व्यक्ति के रूप में आमंत्रित थे। डॉ. दत्त ने कहा कि खुशहाल व स्वस्थ जीवन जीने के लिए किस प्रकार प्रकृति के साथ सद्भाव में रहना है। उन्होंने अपनी प्रस्तुति द्वारा समझाया कि लोग पारिस्थितिकी संतुलन को परेशान किए बिना प्रकृति के साथ सद्भाव में कैसे रह सकते हैं।

कार्यक्रम में डॉ. राकेश भारती, डॉ. वंदना राजपूत, डॉ. रिमझिम गुप्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा एलबी ने किया। तृतीय सेमेस्टर की छात्रा शिवानी राजपूत ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed