{"_id":"5e7286338ebc3e72bf4078b1","slug":"travel-jammu-city-news-jmu206258328","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। प्रदेश में तीन नए धार्मिक पर्यटन सर्किट प्रदेश में पर्यटन विकास के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। इनमें शामिल पुरमंडल उत्तर वाहिनी से लेकर सुकराला माता और श्री शिवखोड़ी धाम को आपस में जोड़ने से लाखों श्रद्धालुओं को इस रूट से जोड़ा जाएगा। श्री माता वैष्णो देवी के बाद जम्मू संभाग में शिवखोड़ी में बड़ी तादाद में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इन स्थलों के धार्मिक सर्किट के रूप में विकसित होने पर देश विदेश के श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होगा। इसका सीधा लाभ मंदिरों के शहर जम्मू को भी मिलेगा।
इस साल शिव खोड़ी में जनवरी में 98,600 और फरवरी में 2,86,708 श्रद्धालु आ चुके हैं। इसी तरह सुकराला माता में जनवरी और फरवरी में 18605 और 14800 श्रद्धालु पहुंचे हैं। पर्यटन निदेशक राज कुमार कटोच का कहना है कि उत्तर वाहिनी और पुरमंडल में ढांचागत सुविधाओं का विस्तार होगा। इसे धार्मिक पर्यटन के लिहाज से विकसित किया जाएगा। बजट में इसका प्रावधान होने के बाद डीपीआर पर काम शुरू किया जाएगा। इसके अलावा उक्त स्थलों के सौंदर्यीकरण पर काम किया जाएगा। इससे जम्मू के धार्मिक स्थलों को भी बढ़ावा मिलेगा। वहीं, बजट में पर्यटन के संवर्धन के लिए अतिरिक्त सहायता के रूप में 40 करोड़ रुपये के अलावा पर्यटन अवसंरचना के सृजन और उन्नयन के लिए 560 करोड़ रुपये प्रदान का प्रस्ताव रखा गया है। प्रधानमंत्री विकास कार्यक्रम के तहत विभिन्न परियोजनाओं पर खर्च किे जाने के लिए 1000 करोड़ रुपये की पर्यटन अवसंरचना की शुरुआत की जाएगी।