फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   transport strike

ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से थमी रफ्तार, गंतव्य तक पहुंचने मेें लगे कई घंटे

विज्ञापन
transport strike
ट्रांसपोर्ट की हड़ताल के चलते रेलवे स्टेशन के बहार पैदल जाते यात्री।
जम्मू। लखनपुर से श्रीनगर तक ट्रांसपोर्टरों की राज्यव्यापी हड़ताल से जनजीवन अस्तव्यस्त हुआ। वीरवार को जम्मू से लांग रूट से लेकर शहर में यात्री वाहनों का चक्काजाम रहा। सड़कों पर यात्री वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप रही। यात्री वाहनों के नहीं चलने से आम लोग सबसे अधिक प्रभावित हुए। अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लोगों ने पैदल और लिफ्ट लेकर सफर तय किया। हालांकि प्रशासन के आश्वासन के बाद ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन ने अपनी हड़ताल को वापस लेते हुए कहा कि अगर एक सप्ताह मेें सरकार और प्रशासन की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई तो ट्रांसपोर्टरों दोबारा हड़ताल पर जाएंगे।
विज्ञापन

वीरवार को आल जेएंडके ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के आहवान पर प्रदेश भर के ट्रांसपोर्टर राज्यव्यापी हड़ताल पर रहे। सरोर टोल प्लाजा, वाहन पंजीकरण नियम और नए मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन की मांग को लेकर हड़ताल में बसें, मिनी बसें, टैक्सी वाहन शामिल थे। सड़कों पर निजी यात्री वाहन की कमी के चलते जेकेएसआरटीसी ने शहर के विभिन्न रूटों के साथ लांग रूट पर बसें चलाई थीं। हालांकि बसों की संख्या कम होने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में कई घंटे लग गए। नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया की ओर से सरोर में टोल प्लाजा खोलने के बाद से जम्मू-कठुआ बस यूनियन की 300 बसें हड़ताल पर थीं। वहीं हड़ताल के कारण जम्मू से डोडा, भद्रवाह, पुंछ, राजोरी, कठुआ, किश्तवाड़, रामबन, बनिहाल, उधमपुर, कटड़ा जाने वाली बसें नहीं चलीं।
विज्ञापन

-----------------------------
ठप रहे मिनी बसों के रूट, करवाचौथ पर बढ़ी परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। ट्रांसपोर्टरों की राज्यव्यापी हड़ताल का असर शहर में सबसे अधिक दिखा। शहर की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेटाडोर (मिनी बस) वीरवार को सड़कों से गायब रही। करवाचौथ पर्व के दिन मिनी बसों के नहीं चलने से आम लोग सबसे अधिक प्रभावित हुए। करवाचौथ पर खरीदारी के साथ रिश्तेदारों से मिलने जाने वाले लोगों को पैदल और लिफ्ट लेकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। हालांकि छन्नी हिम्मत मार्ग की इक्का -दुक्का मिनी बसें के साथ जेकेएसआरटीसी की इलेक्ट्रिक बसों के चलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के आहवान पर शहर के विभिन्न मिनी बस आपरेटर यूनियन ने हड़ताल को समर्थन किया। इसके कारण शहर में चलने वाली साढ़े पांच हजार मिनी बसों का चक्काजाम रहा। शहर के बाड़ी ब्राह्मण से जानीपुर मार्ग से सबसे अधिक मिनी बसें चलती हैं। इस रूट पर हर एक मिनट में मिनी बस चलती है। परेड निवासी मेहिंद्र कुमार ने कहा करवाचौथ पर्व के दिन हड़ताल से काफी परेशानी हुई। एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए या तो पैदल चलना पड़ा या फिर लिफ्ट लेनी पड़ी। सरोर टोल प्लाजा के खिलाफ करवाचौथ के दिन छोड़ किसी अन्य दिन हड़ताल की होती तो लोगों परेशानी कम होती। बिक्रम चौक से प्रतिदिन कोचिंग के लिए गांधीनगर जाने वाले अक्षय कुमार ने कहा कि मेटाडोर नहीं चलने से आज कोचिंग नहीं जा सका।
---------------------------
परिवहन निगम ने संभाला मोर्चा
जम्मू। हड़ताल पर राज्य परिवहन निगम ने मोर्चा संभाला। निगम ने शहर में इलेक्ट्रिक बसों के साथ अंतरराज्यीय रूटों पर चलने वाली बसों की संख्या बढ़ा दी। शहर में आधा दर्जन के करीब इलेक्ट्रिक बसें चलीं। यात्री वाहन कमी के कारण इलेक्ट्रिक बसें यात्रियों से खचाखच भरी दिखीं। निगम ने रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड, छन्नी हिम्मत, बावे सहित अन्य मार्ग पर बसें चलाई। वहीं लांग रूट परकठुआ, आरएसपुरा, कटड़ा, रियासी, उधमपुर के लिए बसें चलाई गईं। रेलवे स्टेशन से कटड़ा की ओर जाने वाली निजी बसें नहीं चलने से जेकेएसआरटीसी के टिकट काउंटरों में यात्रियों की भीड़ रही।

-------------------------
बिक्रम चौक पर प्रदर्शन
जम्मू। सरोर टोल प्लाजा के खिलाफ ट्रांसपोर्टरों ने बिक्रम चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि पिछले चार दिनों से जम्मू-कठुआ बस यूनियन हड़ताल पर है। इस दौरान लाखों का नुकसान हुआ है। सरकार द्वारा टोल प्लाजा खोलने से ट्रांस्पोर्टरों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। इस दौरान चालकों ने राजनीतिक दलों का हड़ताल को समर्थन करने के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed