फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Transport Secretary raid in RTO

Jammu: आरटीओ में परिवहन सचिव की दबिश, लोगों ने खोला शिकायतों का पिटारा, अनियमितताओं पर कड़ा संज्ञान

Tue, 13 Jun 2023 04:44 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Tue, 13 Jun 2023 04:44 PM IST
सार

परिवहन सचिव के सामने लोगों ने शिकायतों का पिटारा खेला दिया। परिवहन सचिव ने आरटीओ को कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
Jammu: Transport Secretary raid in RTO
परिवहन सचिव आरटीओ जम्मू का किया औचक निरीक्षण

विस्तार

जम्मू के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में आम लोग परेशान है, इसका अहसास खुद परिवहन सचिव जी प्रसन्ना रामास्वामी को औचक निरीक्षण के दौरान हुआ। परिवहन सचिव अधिकारियों के साथ पहुंचे थे। उन्होंने सुविधाओं का जायजा लिया। परिवहन सचिव के सामने लोगों ने शिकायतों का पिटारा खेला दिया। परिवहन सचिव ने आरटीओ को कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


लोगों को दी जा रही सेवाओं का पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने, आवेदकों और अधिकारियों के बीच सीधे संपर्क को बढ़ाने के लिए सख्त हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान कुछ आवेदकों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने आरटीओ को पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित लिपिक या डीलिंग सहायक को एक ही हाल में तैनात करने के लिए कहा।
विज्ञापन


लोगों ने आरटीओ एजेंट के हावी होने की बात बताई, तो उन्होंने आवेदकों और संबंधित अधिकारियों के बीच सीधे संपर्क करने को कहा। इसके अलावा विभिन्न सेवाओं में विलंब और अनियमितताओं पर कड़ा संज्ञान लिया। यहां अपर सचिव परिवहन राज मोहम्मद मलिक व अवर सचिव परिवहन माणिक सिंह राठौर मौजूद रहे। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed