Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Young researchers at AIIMS learn practical techniques of animal cell culture

Jammu News: एम्स में युवा शोधार्थियों ने सीखे पशु कोशिका संवर्धन तकनीक के व्यावहारिक गुर

विज्ञापन
Young researchers at AIIMS learn practical techniques of animal cell culture
स्नातकोत्तर विद्यार्थियों व शोधकर्ताओं की अनुसंधान क्षमता बढ़ाने के लिए जैव रसायन विभाग और रिसर्च सेल की पहल
विज्ञापन

क्रासर
एम्स नई दिल्ली व आईसीएमआर के विशेषज्ञों ने दिए व्याख्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) विजयपुर के अनुसंधान प्रकोष्ठ (रिसर्च सेल) ने जैव रसायन विभाग के सहयोग से 25 से 27 नवंबर तक एनिमल सेल कल्चर टेक्निक्स (पशु कोशिका संवर्धन तकनीक) विषय पर तीन दिवसीय हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। शुक्रवार को संपन्न हुई इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्नातकोत्तर विद्यार्थियों और शोधार्थियों की अनुसंधान क्षमता को सुदृढ़ करने के साथ-साथ बायोमेडिकल व ट्रांसलेशनल रिसर्च में उनके व्यावहारिक कौशल को निखारना रहा।
कार्यशाला का आयोजन एम्स विजयपुर के कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रो. डॉ. संजीव सिन्हा के मुख्य संरक्षण तथा डीन (रिसर्च) प्रो. डॉ. शबाब ललित औंगराना के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान एम्स नई दिल्ली के अतिरिक्त प्रोफेसर डॉ. चंद्र प्रकाश प्रसाद तथा भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर), नई दिल्ली के वैज्ञानिक-एफ डॉ. संदीप अग्रवाल ने विशेष व्याख्यान दिए। उन्होंने प्रतिभागियों को एनिमल सेल कल्चर, प्रयोगों की रूपरेखा, जैव सुरक्षा और सेल-आधारित परीक्षणों से जुड़ी नवीनतम वैज्ञानिक जानकारियों से अवगत कराया।
विज्ञापन

व्यावहारिक प्रशिक्षण और अनुसंधान नैतिकता पर रहा जोर
तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्रों के दौरान प्रतिभागियों को एसेप्टिक तकनीक, सेल मेंटेनेंस, सेल काउंटिंग, सेल पासेजिंग, क्रायोप्रिजर्वेशन, एमटीटी असे, इन-विट्रो वाउंड हीलिंग असे और डाटा विश्लेषण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही प्रयोगों के दौरान आने वाली समस्याओं के समाधान, अनुसंधान नैतिकता और प्रयोगों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया गया। कार्यशाला के सफल आयोजन में जैव रसायन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मनीष कुमार ने आयोजन अध्यक्ष, डॉ. ओंजल के. तायवाडे व डॉ. पंकज सिंह ने आयोजन सचिव तथा डॉ. सोनिया थापा व डॉ. भानु शर्मा ने समन्वयक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाचार को मिलेगा बढ़ावा : प्रो. सिन्हा
कार्यकारी निदेशक प्रो. डॉ. संजीव सिन्हा ने रिसर्च सेल और जैव रसायन विभाग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के व्यावहारिक प्रशिक्षण युवा शोधकर्ताओं में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देते हैं। एम्स विजयपुर क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध संस्कृति विकसित करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed