फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   transport

सीमांत ग्रामीणों को मिलेगी अब गांव से परिवहन सुविधा मिलेगी

विज्ञापन
transport
आरएस पुरा। उपजिला के सीमावर्ती ग्रामीणों को अब जम्मू आनेजाने के लिए गांव से ही परिवहन सुविधा मिलेगी। गांव बडियाल ब्राहम्णा, देरियां, कत्याल, जसौर, कोटली अर्जुन सिंह आदि गांव के लोगों के लिए अब यात्री बस सेवा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

गांव बड़याल ब्राहम्णा से जम्मू बख्शी नगर जम्मू तक एसआरटीसी की ओर से परिवहन सुविधा शुरू की गया है। मंगलवार को बडियाल ब्राहम्णा अपर पंचायत सरपंच बिन्नी शर्मा व बडियाल ब्राहम्णा लोअर की सरपंच कांता शर्मा ने इस सेवा का उद्घाटन किया। ग्रामीणों ने इसका स्वागत करते हुए एसआरटीसी व राज्य सरकार का आभार जताया। ग्रामीण ओम प्रकाश रैणयाल ने कहा कि इससे पहले उनके गांव तक कोई बस सेवा नहीं थी। उनको आने जाने में परेशानी आ रही थी। अब परिवहन सेवा शुरू होने से उनको काफी लाभ होगा। उन्होंने बताया कि परिवहन सेवा जम्मू तक शुरू होने से उनकी कई परेशानियां आने जाने की कम होंगी। पहले आरएस पुरा या कुल्लियां से बस पकड़नी पड़ती थी। सरपंच बिन्नी शर्मा ने कहा कि उनकी पंचायत सहित सीमावर्ती चार अन्य पंचायत जिसमें बडियाल ब्राहम्णा लोअर, जसौर, कोटली अर्जुन सिंह में यात्री बस सेवा नहीं थी। इससे यहां के यात्रियों को आने जाने में परेशानी थी। उन्होंने बताया कि दो साल पहले बस यूनियन आरएस पुरा की एक बस जहां सुबह- शाम कभी कभार आया करती थी, जिससे लोग परेशान रहते थे। इसको लेकर विभिन्न पंचायतों के सरपंचों का शिष्टमंडल एसआरटीसी अधिकारियों से मिला था और उनसे अपील कर जहां परिवहन सेवा शुरू करने का आग्रह किया गया। इसके बाद आज से बस सेवा आरंभ हो पाई।
विज्ञापन

सरपंच कांता शर्मा ने कहा कि बस सेवा शुरू होने से दर्जन भर गांव के यात्रियों को लाभ होगा। हर तीन घंटे के बाद बस गांव बडियाल से चलेगी और जम्मू बक्शी नगर तक जाएगी। सरपंच ने बताया कि सीमांत गांव के यात्रियों के लिए यह बहुत ही राहत वाली सेवा है, जो एसआरटीसी ने शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed