{"_id":"5d6c24b68ebc3e93b952146d","slug":"transport-jammu-news-jmu1923723193","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी फरमान के इंतजार में ओला उबर चलाने की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी फरमान के इंतजार में ओला उबर चलाने की योजना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर में अगर ओला और उबर कैब की सुविधा शुरू हो जाए तो आम लोगों के साथ पर्यटकों को काफी राहत मिलेगी, लेकिन योजना करीब दो साल से सरकार की मंजूरी के इंतजार में है। ट्रांसपोर्ट विभाग ने 2017 में प्रस्ताव को मंजूरी के लिए भेजा था, लेकिन तब से इस पर सहमति नहीं बन पाई।
मौजूदा समय में शहर में रात के नौ बजे के बाद सार्वजनिक यातायात सेवा लगभग बंद हो जाती है। इसके बाद लोगों को तय किराये से तीन गुना अधिक देकर ऑटो से जाना पड़ता है। ओला और उबर सेवा शुरू होने से इस समस्या से कुछ हद तक लोगों को काफी निजात मिलेगी। इस समय शहर में 2500 के करीब ऑटो चलते हैं। शहर में चलने वाले अधिकतर ऑटो बिना मीटर के यात्रियों से किराया वसूलते हैं। आटो चालकों की मनमानी बंद नहीं हो रही है। दूसरी तरफ एप आधारित बुकिंग के साथ ओला और उबर लोगों को आरामदायक और सुरक्षित सफर मुहैया करवाती है।
मंजूरी मिलते ही शुरू कर देंगे : ट्रांसपोर्ट कमिश्नर
ओला और उबर चलने का प्रस्ताव सरकार के पास ही है। उसे अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। हमारी और से काम हो गया है बस सरकारी मंजूरी की देरी है। मिलते ही सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
डॉ. एसपी वेद, ट्रांसपोर्ट कमिश्नर