{"_id":"e2b82fd43d0c322e29c4371b4eccc8e3","slug":"transformer-burned-four-times-in-three-weeks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हफ्ते में चार बार जला ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हफ्ते में चार बार जला ट्रांसफार्मर
ब्यूरो, अमर उजाला, अखनूर
Updated Tue, 23 Sep 2014 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूनेहाल गांव में पिछले तीन हफ्ते में चार बार ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष है। लोगों का कहना है कि बार-बार ट्रांसफार्मर में खराबी आने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे दिनचर्या खासी प्रभावित हो रही है। विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीण मनमोहन सिंह, शाम सिंह, गार सिंह, टोनी राम के अनुसार बिजली विभाग की कार्यप्रणाली सही नहीं होने के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तीन हफ्तों में चार बार ट्रांसफार्मर बदलने की स्थिति कहीं न कहीं विभाग की खामियों को दर्शाता है। सेवा प्रभावित होने से बच्चों को ज्यादा दिक्कतें पेश आ रही हैं।
विज्ञापन
उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ट्रांसफार्मर जलने से पेयजल सप्लाई पर भी असर पड़ा है। लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। इसमें लोगों का काफी समय भी बर्बाद हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर विभाग ने जल्द सेवा बहाल नहीं की, तो लोग आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन