बदले की भावना से काम नहीं करेगी सरकार: अख्तर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने कहा है कि नई सरकार बदले की भावना से काम नहीं करेगी। कैबिनेट की बैठक के बाद फैसलों की जानकारी देते हुए अख्तर ने कहा कि सरकार प्रशासन के चेहरे में बदलाव लाना चाहती है।
पढ़े, दनादन तबादले, निजाम में भारी उलटफेर
ताजा तबादलों में बदलाव लाने की कोशिश निहित है। पूर्व शिक्षा मंत्री के कार्यकाल में कथित रूप से हुए घोटाले के बारे में उन्होंने कहा कि हम पीछे मुड़कर देखना नहीं चाहते। अगर कहीं गड़बड़ी पकड़ में आती है तो कानून अपना काम करेगा।
पढ़े, क्लिक कर जानिए, अधिकारियों के नए विभाग
उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह के उस बयान को अख्तर टाल गए, जिसमें उन्होंने कहा था कि शासन के कुछ लोग सरकार को अस्थिर करने की साजिश रच रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस संबंध में उप मुख्यमंत्री से ही सवाल किया जाना चाहिए।
पढ़े, मसर्रत विवाद के बाद गृह सचिव को हटाया
रियासत के झंडे को लगाने की अनिवार्यता संबंधी विवाद को भी शिक्षा मंत्री टाल गए। गौरतलब है कि सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर कहा था कि संवैधानिक पदों पर आसीन लोगों के लिए राष्ट्रीय झंडे के साथ रियासत का झंडा लगाना जरूरी है।
पढ़े, निर्मल के दखल से दानिश बने आईजी जम्मू
रियासत के झंडे की भी वही गरिमा है जो राष्ट्रीय झंडे की है। इस आदेश को भाजपा मंत्रियों को लक्ष्य बनाकर जारी करने वाला बताया।
झंडे पर कुछ नहीं बोले नईम
विवाद के बाद आदेश वापस ले लिया गया था। शिक्षा मंत्री ने इस विवाद पर टिप्पणी से इनकार किया। उन्होंने कहा कि जहां गड़बड़ी होती है और जांच जरूरी समझी जाएगी, वहां जांच कराई जाएगी। सज्जाद लोन द्वारा मंत्री पद का प्रभार अब तक नहीं लिए जाने पर अख्तर ने कहा कि लोन पिछली दो बैठकों से कैबिनेट में आ रहे हैं।
अफसरों के तबादले में सियासत के बारे में पूछे जाने पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि ऐसे तबादले बोर्ड की सिफारिश पर होते हैं। ताजा तबादलों ने अफसरों की प्रतिभा के बेहतर उपयोग को ध्यान में रखा गया है। गवर्नर द्वारा हाल में ही किए ट्रांसफर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्यपाल शासन में हए तबादलों में से अधिकांश का इस बार तबादला नहीं किया गया है।
प्रधानमंत्री स्कालरशिप योजना में आ रही दिकक्तों के बारे में उन्होंने कहा कि इस संबंध में सांसद महबूबा मुफ्ती की केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी से बातचीत हुई है। ईरानी ने समस्या के समाधान का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि शासन में जवाबदेही और विश्वसनीयता की कमी महसूस की जा रही थी, इसलिए बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं।
उन्होंने लोक सेवा आयोग को सक्रिय करने पर कैबिनेट की गंभीरता को रेखांकित किया।