फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   transfer of police officers would not possible in kashmir ladakh during snowfall for next six months

मौसम की मार, कश्मीर और लद्दाख में छह महीने तक नहीं होंगे पुलिस अफसरों के तबादले

Sun, 03 Nov 2019 08:57 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 03 Nov 2019 08:57 PM IST
विज्ञापन
transfer of police officers would not possible in kashmir ladakh during snowfall for next six months
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : फाइल, अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर तबादलों को लेकर डर रहे पुलिस अफसरों को अगले कुछ महीने तक राहत मिल सकती है। सरकार कम से कम छह महीने इनका तबादला करने के मूड में नहीं है। अगले छह महीने तक अफसर जहां हैं, वहीं काम करेंगे।
विज्ञापन


दरअसल, कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी का सीजन शुरू हो चुका है। दोनों जगहों की पुलिस व्यवस्था अलग-अलग करने और इसके लिए ढांचा विकसित करने में समय लगेगा। बर्फबारी की स्थिति में यह सब करना मुश्किल होता है। 
विज्ञापन


लद्दाख पुलिस के आईजी एसएस खंडारे का भी कहना है कि अभी फिलहाल कोई बदलाव नहीं होगा। इसमें छह महीने लग सकते हैं। इसके पहले जम्मू कश्मीर पुलिस के एडीजीपी एके चौधरी भी बता चुके हैं कि अभी फिलहाल जो अफसर जहां हैं, वहीं रहेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे राज्य में भेजे जाने का डर
जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर और इससे नीचे रैंक के पुलिस कर्मी अब तक जम्मू और कश्मीर जोन के तहत ही ड्यूटी करते रहे हैं। यूटी बनने से इनको एक जोन से दूसरे जोन में जाने का डर लगा हुआ है। दूसरी तरफ डीएसपी, एसपी और एसएसपी स्तर के अधिकारियों को लग रहा है कि उनको राज्य से बाहर भेज दिया जाएगा। लेकिन केंद्र शासित कैडर को प्रभावी होने में अभी कुछ महीने का समय लगेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed