फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   trains delayed due to foggy weather

कोहरे से ट्रेनें लेट, परेशानी में मुसाफिर

Sat, 27 Dec 2014 08:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 27 Dec 2014 08:18 PM IST
विज्ञापन
 trains delayed due to foggy weather

ट्रेनों की रफ्तार पर कोहरे की मार कम नहीं हो रही है। लंबी दूरी की गाडि़यां सबसे अधिक लेट हो रही हैं। ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते मुसाफिरों को प्लेटफार्मों पर ठिठुरते हुए इंतजार करना पड़ रहा है। अजमेर से जम्मू आने वाली पूजा एक्सप्रेस चौदह घंटे देरी से पहुंची।

विज्ञापन


इसे सुबह आठ बजे आना था। अमरनाथ एक्सप्रेस दोपहर साढ़े बारह बजे के बजाय नौ घंटे देरी से आई। टाटा मूरी एक्सप्रेस भी पांच घंटे लेट हुई। झेलम एक्सप्रेस ट्रेन चार घंटे देरी से जम्मू पहुंची, जिसका सही समय सुबह दस बजे है। जम्मू मेल तीन घंटे, मालवा एक्सप्रेस चार घंटे, भठिंडा-फिरोजपुर-जम्मू एक्सप्रेस पांच घंटे, दुरंतो एक्सप्रेस पौने चार घंटे, अंडमान एक्सप्रेस चार घंटे, हेमकुंड पौने तीन घंटे देरी से जम्मू पहुंची।
विज्ञापन


नई दिल्ली से जम्मू तक चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे देरी से जम्मू पहुंची, जिसका सही समय सुबह पौने छह बजे है। शालीमार सवा दो घंटे, बेगमपुरा एक घंटा चालीस मिनट, सियालदह एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से जम्मू पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली फ्लाइट दोपहर को उतर सकी
पिछले एक सप्ताह से घने कोहरे के कारण धीमी हुई विमानों की रफ्तार शनिवार को भी जारी रही। सुबह के समय घने कोहरे के कारण पहली फ्लाइट दोपहर एक बजे जम्मू एयरपोर्ट पर लैंड हो पाई।


एयरपोर्ट अथारिटी के अनुसार सुबह दस बजने पहुंचने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट लगभग एक बजे लैंड कर पाई।

इसके अलावा जम्मू आने और जाने वाले तमाम विमान एक से तीन घंटे लेट हुए। जम्मू से शाम 5.20 बजे एयर इंडिया की 822 फ्लाइट उड़ान भर पाई।

अथारिटी के अनुसार सुबह पूरे उत्तर भार में कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से कई विमानों ने दिल्ली से ही निर्धारित समय से देर उड़ान भरी। हालांकि शनिवार को कोई फ्लाइट रद्द नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed