{"_id":"5a11c64e4f1c1baf678bca4a","slug":"trainings-given-to-women-on-mushroom-farming","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशरूम की खेती को लेकर महिलाओं को दी गई ट्रेंनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशरूम की खेती को लेकर महिलाओं को दी गई ट्रेंनिंग
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sun, 19 Nov 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व सशक्त करने के मकसद से उन्हें मशरूम की खेती बाड़ी करने को लेकर ट्रेनिंग दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र राजोरी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ट्रेनिंग शिविर में बीपीएल परिवारों से संबंध रखने वाली 30 महिलाओं को केवीके के विशेष वैज्ञानिकों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
केवीके राजोरी के हैड एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डा अरविंद इश्र ने बताया कि मशरूम की खेती के लिए महिलाओं को कोई अधिक निवेश की जरूरत भी नहीं पड़ती है। इससे उनकी अतिरिक्त आय उत्पन्न होने लगेगी। वहीं, इस दौरान ट्रेनिंग में भाग ले रही महिलाओं को मशरूम खेती के बुनियादी गुर सिखाए।
विज्ञापन
उन्हें बताया गया कि वह मशरूम खेती के लिए खेत कचरे को खाद के तौर पर प्रयोग कर सकती हैं। इसके लिए उन्हें अतिरिक्त भूमि या अतिरिक्त समय की भी जरूरत नहीं पड़ती है। वहीं, ट्रेनिंग में भाग ले रही महिलाओं व सरपंच ने केवीके राजोरी के इस कदम की सराहना की और कहा मशरूम की खेती से महिलाओं की आय में वृद्धि होगी और महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी।
विज्ञापन